Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़mercury retrograde budh vakri horoscope rashifal future predictions effects on zodiac signs

बुध के वक्री होने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल

  • ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, लाइव हिन्दु्स्तान टीमSun, 4 Aug 2024 08:00 PM
share Share

Budh Vakri Horoscope Rashifal : ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो वहीं अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 5 जुलाई को बुध देव सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध के सिंह राशि में वक्री होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं, बुध के वक्री होने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन अशांत भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। 

वृषभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। अफसरों का सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय भी बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

सिंह राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कन्या राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मन परेशान हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में कमी भी आ सकती है।

तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन अशांत हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। लाभ बढ़ेगा।

धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पिता का सान्निध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें