Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury Horoscope : Transit of mangal in virgo will be auspicious for these 3 zodiacs

1 साल बाद बुध के स्वराशि में गोचर से बनेगा भद्र राजयोग,3 राशियां पाएंगी लाभ

  • Budh Gochar Rashifal 2024 : सितंबर माह में ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे बेहद शुभ राजयोग का निर्माण होगा, जो कुछ राशियों के जीवन में खुशियां लाएगा।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानWed, 14 Aug 2024 12:20 AM
share Share

Mercury Transit 2024 Horoscope : 5 अगस्त 2024 से ग्रहों के राजकुमार बुध सिंह राशि में वक्री चाल चल रहे हैं और 29 अगस्त तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। दृक पंचांग के अनुसार, सितंबर माह में बुद्धि-विवेक के दाता बुध अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे। जिससे भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में इस योग को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि भद्र राजयोग के निर्माण से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। तार्किक शक्ति अद्भुत होती है। भद्र योग से जातक बुद्धि, चतुराई और वाणी का धनी हो जाता है। आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत?

सिंह राशि : भद्र राजयोग से सिंह राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। हर क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। बुद्धि-विवेक का विकास होगा। समाज में आपकी यश-कीर्ति बढ़ेगी।

कन्या राशि : भद्र राजयोग कन्या राशि वालों की किस्मत चमका सकता है। इससे शुभ योग के निर्माण से आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा।

धनु राशि : बुध ग्रह के अपने स्वराशि कन्या में प्रवेश से जीवन में कई चमत्कारिक बदलाव होंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। करियर की बाधाएं समाप्त होंगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। वाणी में सौम्यता आएगी। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें