मौनी अमावस्या से इन राशियों का भाग्य देगा साथ, मालव्य राजयोग बढ़ाएगा सौभाग्य
मौनी अमावस्या पर शुक्र का मीन राशि में गोचर इन राशियों के लिए बहुत अधिक लाभ वाला रहेगा। दरअसल शुक्र के अपने मीन राशि में जाने से मालव्य राजयोग बनता है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग से प्रभावित राशि के लोगों की लाइफ में सौभाग्य आता है।

मौनी अमावस्या पर शुक्र का मीन राशि में गोचर इन राशियों के लिए बहुत अधिक लाभ वाला रहेगा। दरअसल शुक्र के अपने मीन राशि में जाने से मालव्य राजयोग बनता है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग से प्रभावित राशि के लोगों का भाग्य साथ देता है। उनके लिए सौभाग्य से कई मौके आते हैं, जिनसे वो लाभ प्राप्त करते हैं। आपको बता दें कि शुक्र को भोग विलास, ऐश्वर्य और सुख का कारक माना जाता है। उच्च राशि मीन में जाकर शुक्र मालव्य राजयोग बनाएंगे। मालव्य राजयोग के शुभ प्रभाव से वृषभ और तुला सहित कई राशियों के जीवन में उन्नति के योग बन रहे हैं। जिन राशियों में यह योग बनता है। उन राशि के लोगों के लिए सुख-समृद्धि और सफलता आती है।
वृषभ राशि
मालव्य राजयोग वृषभ राशि के लोगों को बहुत अधिक लाभ देगा। इस राशि के लोग आगे बढ़ने के लिए तैयार रहें। आपके पास सुख-समृद्धि के सभी साधन रहेंगे। भाग्य का साथ पूरे वर्ष भर बना रहेगा। निवेश के लिए आने वाला समय भी शुभ रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को मालव्य राजयोग लवलाइफ में फायदा दिलाएगा। आपके पास धन की कमी नहीं होगी, सौभाग्य से आपके पास पैसा आएगा। आप इससे गरीबों की मदद क सकते हैं। दरअसल कर्क राशि के लोगों को इस समय भावुक नहीं होना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को मालव्य राजयोग से कई लाभ मिलेंगे। इन राशि के लोगों को रिलेशनशिप के मामले में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपके लाइफ पार्टनर से रिश्ते अच्छे हो सकते हैं। सिंगल लोगों की शादी तय हो सकती है। इस राशि के लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। बस इस राशि के लोगों को अंहकार से बचना होगा।
मीन राशि
इस समय शुक्र मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं,ऐसे में गुरु की इस राशि के लोगों को मालव्य राजयोग लाभ के मौके दिलाएगा। आप हर चीज को परफेक्ट देखना चाहते है, तो इस समय सौभाग्य से पूरी होगी। नौकरी में आपको लाभ मिलने के योग है। आपके सितारे बुलंद रहेंगे और ऑफिस में आपको तरक्की मिलेगी। आय के नए सोर्स भी मिल सकते हैं ।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।