Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mars-Uranus Conjunction on 15 July 2024 mangal-arun yuti know impact on zodiac sign

2 साल बाद मंगल-अरुण के नजदीक आने से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, जानें 12 राशियों पर प्रभाव

  • Mars-Uranus Conjunction July 2024 : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 जुलाई को मंगल और अरुण ग्रहे एक-दूसरे के नजदीक आने जा रहे हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर भी होगा।

Arti Tripathi नई दिल्ली,लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 14 July 2024 06:01 PM
share Share

Mangal-Uranus Conjunction: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, अगस्त 2022 से करीब 3 साल बाद 15 जुलाई 2024 को मंगल और यूरेनस(अरुण ग्रह) एक-दूसरे के नजदीक आने जा रहे हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा। कुछ राशियों को ग्रहों के इस संयोग से जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन अचानक से कुछ राशियों की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। बता दें कि यूरेनस यानी अरुण हमारे सौर मण्डल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है और सूर्य से सातवां ग्रह है। यूरेनस पृथ्वी से लगभग चार गुना बड़ा है। आइए जानते हैं मंगल-अरुण के पास आने से 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा?

मेष राशि : मंगल और यूरेनस के संयोग से मेष राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी। जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मानसिक शांति मिलेगी। अचानक से लाइफ में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी।

वृषभ राशि : 15 जुलाई से वृषभ राशि वालों के जीवन में जश्न का माहौल होगा। नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। इस दौरान आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी। जीवन में कई रोमांचक मोड़ आएंगे। हालांकि,इस दौरान कोई बड़ा रिस्क न लें।

मिथुन राशि : खुद पर भरोसा रखें। इस दौरान आपकी आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। अपनी खराब आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। आलस्य से दूर रहें। हेल्दी हैबिट्स अपनाएं। पॉजिटिविटी के साथ लाइफ में आगे बढ़ें और करियर ग्रोथ के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं।

कर्क राशि : मंगल-अरुण के नजदीक आने से कर्क राशि वालों के जीवन में अप्रत्याशित बदलाव होंगे। जीवन में नए अनुभव मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में वातावरण अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जिससे आपके स्वभाव और विचार मेल खाएंगे।

सिंह राशि : मंगल-अरुण की युति से सिंह राशि के लोगों के जीवन में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। करियर में उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। अपने करियर गोल्स पर फोकस करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।

कन्या राशि : यात्रा के योग बनेंगे। जीवन में नए अनुभव मिलेंगे। लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापार में लाभ होगा। जीवन के हर पहलू में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे।

तुला राशि : इस दौरान आपको कई सरप्राइज मिलेंगे। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। लव और आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवन में कई अप्रत्याशित बदलाव होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

वृश्चिक राशि : मंगल-अरुण की नजदीकी से वृश्चिक राशि के जातकों को रिश्तों में नए सरप्राइज मिलेंगे। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा। विवादों से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि : आज आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। मंगल-अरुण के संयोग से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ऑफिस में आप बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

मकर राशि : मंगल-अरुण की युति से मकर राशि वालों की क्रिएटिव स्किल बेहतर होगी। रोमांटिक लाइफ में दिलचस्प मोड़ आएंगे। ऑफिस में लोग आपके टैलेंट और क्रिएटिविटी की प्रशंसा करेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर उत्साहित नजर आएंगे।

कुंभ राशि : पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। फैमिली इश्यूज सुलझ जाएंगे। लाइफ में छोटी-मोटी डिस्टर्बेंस के बावजूद मन शांत रहेगा। नए अप्रत्याशित बदलावं के लिए तैयार रहें। चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें।

मीन राशि : आज मीन राशि वालों के जीवन में अचानक से कई बड़े बदलाव होंगे। वाणी में सौम्यता आएगी। जीवन में कई सरप्राइजिंग न्यूज मिलेंगे। भाई-बहन संग रिश्ते अच्छे होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें