Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mars Transit Bharani Nakshatra 2024 rashifal mangal Nakshatra parivartan lucky rashiyan

19 जून से मंगलदेव इन 4 राशियों का करेंगे खूब कल्याण, बना देंगे हर बिगड़ी बात

मंगलदेव 19 जून को शुक्र के भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र के भरणी नक्षत्र में जाने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव होंगे। जानें इन राशियों के बारे में-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 20 June 2024 12:11 AM
share Share

Mars Nakshatra Transit: भूमि, साहस व वीरता के कारक मंगल ग्रह 19 जून 2024 को दोपहर 03:13 बजे शुक्र के स्वामित्व वाले भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मंगल का नक्षत्र परिवर्तन राशिचक्र की सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। जहां इस गोचर काल में कुछ राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत रहेगी, तो वहीं कुछ राशि वालों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ धन लाभ भी हो सकता है। जानें मंगल नक्षत्र परिवर्तन कर किन राशियों का चमकाएंगे भाग्य-

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातक गोचर काल में आर्थिक व पर्सनल मामलों में ज्यादा फोकस बना पाएंगे। आप निवेश करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आप किसी मनपसंद चीज की खरीदारी भी कर सकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। हालांकि इस अवधि में आवेग में आकर कोई भी फैसला न लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक इस समय ज्यादा आत्मविश्वासी और मुखर महसूस कर सकते हैं। यह गोचर आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ा सकता है। हालांकि इस अवधि में अहंकार से बचें, यह आपके रिश्तों में समस्याएं पैदा कर सकता है। आपको परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से यह गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी व व्यापार करने वाले जातकों को भी तरक्की के नए मार्ग मिलेंगे।

सिंह राशि- प्रतिभाशाली सिंह राशि वाले अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों में सफलता हासिल करेंगे। साझेदारी में काम करने वाले जातकों को मुनाफा होगा। लेकिन इस अवधि में आपको सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि आपकी वाणी आपको परेशानी में डाल सकती है। यह अवधि आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगी।

मकर राशि- मंगल नक्षत्र परिवर्तन के गोचर काल में मकर राशि के जातक अपने कामकाज को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। यह गोचर आपकी आर्थिक उन्नति करा सकता है। करियर के लिहाज से यह गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़े:जुलाई में चंद्रमा की राशि में आएंगे शुक्र, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन समय
ये भी पढ़े:अगले साल ये दो राशियां आएंगी शनि ढैय्या की चपेट में, इन्हें मिलेगी मुक्ति
अगला लेखऐप पर पढ़ें