Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mars Retrograde 2024 Rashifal Mangal vakri will give wealth to these zodiacs

2024 के अंत में मंगल चलेंगे वक्री चाल,3 राशियों को मिलेगा मान-सम्मान

  • Mangal Gochar August 2024 Rashifal :2024 के आखिर में ग्रहों के सेनापति मंगल वक्री चाल चलने जा रहे हैं। जिसके शुभ प्रभाव से मेष, कर्क समेत 3 राशियों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानWed, 14 Aug 2024 12:21 AM
share Share

Mars Retrograde 2024 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के चाल बदलने की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मान्यता है कि इसका जनमानस पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वर्ष 2024 में शनि,बुध,गुरु और मंगल समेत 4 ग्रह वक्री चाल चलेंगे। इस समय बुध और शनि ग्रह वक्री अवस्था में विराजमान हैं। वहीं साल 2024 के आखिर में ऊर्जा और आत्मविश्वास के दाता मंगल ग्रह भी कर्क राशि में वक्री चाल चलेंगे। दृक पंचांग के अनुसार, 7 दिसंबर 2024 को शनिवार के दिन सुबह 05:01 मिनट पर मंगल वक्री हो जाएंगे और 24 फरवरी 2025 तक सोमवार के दिन 07:27 एएम तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 2024 के आखिरी माह में मंगल के वक्री होने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। आइए जानते हैं मंगल के वक्री होने का राशियों पर प्रभाव...

मेष राशि : मंगल की वक्री चाल मेष राशि वालों के जीवन में कल्याणकारी बदलाव लेकर आएगी। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगी। करियर की बाधाएं दूर होंगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन या अप्रेजल मिल सकता है। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी होगी। भाई-बहन से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद सुलझ जाएंगे।

कर्क राशि : मंगल का गोचर कर्क राशि वालों के चमत्कारी साबित होगी। साहस और पराक्रम रंग लाएगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रियजन से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। करियर में बड़ी कामयाबी मिलेगी।

कन्या राशि : मंगल की उलटी चाल कन्या राशि वालों की सोई हुई किस्मत चमका सकती है। मंगल के चाल बदलने से आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें