Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mangal Vakri 2024 : Mars Retrograde after 5 month will took significant change in love -career

2024 के आखिर में मंगल ग्रह चलेंगे उलटी चाल,खूब मिलेगा मान-सम्मान, 80 दिनों तक होगा लाभ ही लाभ

  • Mangal Retrograde Rashifal 2024 : ग्रहों के सेनापति मंगल साल 2024 के आखिरी महीने दिसंबर उलटी चाल चलेंगे और 79 दिनों तक वक्री अवस्था में रहकर कुछ राशियों को जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा दिलाएंगे।

Arti Tripathi नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम  Tue, 16 July 2024 11:11 PM
share Share

Mars Retrograde 2024 Horoscope : वैदिक ज्योतिष में मंगल के वक्री होने की घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। मान्यता है कि मंगल की उलटी चाल का जनमानस पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में मंगल के शुभ प्रभाव से व्यक्ति साहसी और निडर बनता है। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगा। जातक में ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहता है। दृक पंचांग के अनुसार, 6 दिसबंर 204 को मंगल ग्रह कर्क राशि में उलटी चाल चलेंगे और 23 फरवरी 2025 तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। मंगल की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा, तो कुछ लोगों को जीवन में कई कष्ट सहन करने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं मंगल की उलटी चाल से किन राशियों की चमगेकी किस्मत..

मेष राशि :

वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी।

आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होगी।

हर क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे।

ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा।

भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी।

कन्या राशि :

अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है।

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की करेंगे।

घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है।

पराक्रम रंग लाएगा। आपके हर कार्य सफल होंगे।

इस दौरान आपमें आत्मविश्वास की कमी नहीं रहेगी।

वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर राशि :

मंगल की वक्री चाल से जीवन में बड़े बदलाव होंगे।

विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिलेगी।

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय में वृद्धि होगी।

नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे।

इस दौरान भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे।

प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें