Hindi Newsधर्म न्यूज़Maha Shivratri 2025 upay to remove all problems of life

Maha Shivratri 2025:महा शिवरात्रि पर करें ये 3 सरल उपाय, कष्टों से मुक्ति मिलने की है मान्यता

  • Maha Shivratri 2025: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। यह दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना के लिए विशेष दिन माना जाता है। मान्यता है कि इससे साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 21 Feb 2025 04:33 PM
share Share
Follow Us on
Maha Shivratri 2025:महा शिवरात्रि पर करें ये 3 सरल उपाय, कष्टों से मुक्ति मिलने की है मान्यता

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव-गौरी की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। इस दिन शुभ दिन भगवान भोलेनाथ संग माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए महा शिवरात्रि का पावन पर्व शिव-गौरी की पूजा-उपासना के लिए विशेष माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि है। इस दिन शिव भक्त जीवन के समस्त दुखों से छुटकारा पाने के लिए व्रत रखते हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और शिव-गौरी की विधिवत पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन वैवाहिक जीवन, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए खास उपाय भी किए जाते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन किए गए कुछ उपायों से जीवन के सभी दुखों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के सरल उपाय...

महाशिवरात्रि के सरल उपाय...

शिवजी का रुद्राभिषेक करें

महाशिवरात्रि के दिन शिवजी को प्रसन्न करने के लिए दूध,दही,शहद और गंगाजल से अभिषेक कर सकते हैं। मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से साधक को बाबा भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

महामृत्युजंय का जाप करें

हिंदू धर्म में महामृत्युंजय मंत्र को शिवजी का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना गया है। जीवन में सभी रोग-दोषों से छुटकारा पाने के लिए महा शिवरात्रि के दिन शिवजी के महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं।

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं

शिवजी को बेलपत्र अति प्रिय है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें और उन्हें बेलपत्र अर्पित करें। मान्यता है कि शिवजी को बेलपत्र चढ़ाने से वह जल्द प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनचाही मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें