Hindi Newsधर्म न्यूज़Maghi Purnima 2025 Snan-Daan muhurat and daan samagri

5 शुभ योगों में माघी पूर्णिमा कल, जानें स्नान-दान का शुभ समय और दान सामग्री

  • Magh Purnima 2025 Snan-Daan: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 12 फरवरी 2025 को बेहद शुभ संयोग में माघ पूर्णिमा मनाया जा रहा है। इस दिन शुभ मुहूर्त में स्नान-दान के कार्य पुण्य फलदायी माने जाते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 11 Feb 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
5 शुभ योगों में माघी पूर्णिमा कल, जानें स्नान-दान का शुभ समय और दान सामग्री

Magh Purnima 2025: हिंदू धर्म में माघ महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि बेहद खास मानी जाती है। इस दिन को माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। इसके बाद दान-पुण्य के कार्य शुभ माने जाते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 12 फरवरी 2025 को बेहद शुभ संयोग में माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर सौभाग्य योग, शोभन योग, शिववास योग, गजकेसरी योग त्रिग्रही योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस दौरान पुण्य फलों की प्राप्ति के लिए प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भी लाखों श्रद्धालु त्रिवणी संगम नदी में स्नान करेंगे। मान्यताओं के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से कई गुना ज्यादा पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा के दिन ही सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे इस दिन कुंभ संक्रांति भी मनाई जाएगी। वहीं, सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का उत्तम मुहूर्त...

कब है माघ पूर्णिमा 2025?

द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 फरवरी 2025 को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर होगी और अगले दिन 12 फरवरी 2025 को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:Magh Purnima 2025:माघ पूर्णिमा के दिन करें ये 5 उपाय

माघ पूर्णिमा 2025 स्नान-दान मुहूर्त : माघ पूर्णिमा के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-दान के कार्य महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दिन पूजा और स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय 5 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 10 मिनट तक है।

माघ पूर्णिमा 2025 चौघड़िया मुहूर्त :

लाभ- उन्नति: 07:02 ए एम से 08:25 ए एम तक

अमृत-सर्वोत्तम: 08:25 ए एम से 09:49 ए एम तक

शुभ-उत्तम: 11:12 ए एम से 12:35 पी एम तक

लाभ-उन्नति: 04:46 पी एम से 06:09 पी एम तक

माघ पूर्णिमा 2025:दान सामग्री

माघ पूर्णिमा के दिन अन्न,धन, गुड़, चांदी,श्रृंगार सामग्री,दूध, काला तिल, चना, पीतल या तांबे का बर्तन इत्यादि चीजों का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से जीवन की हर दुख-बाधा दूर होती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। दरिद्रता दूर होती है और घर में बरकत बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें