Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Lunar Eclipse 2024 18 September Chandra Grahan meen rashi profit for these zodiac

पितृपक्ष के शुरू में चंद्रग्रहण सुपरमून, मीन राशि में लग रहा है ग्रहण, ये राशियां पाएंगी लाभ

Lunar Eclipse 2024 18 September इस बार पितृपक्ष का आगाज चंद्रग्रहण से हो रहा है। महालया के दिन सूर्यग्रहण लग रहा है। इस बार का चंद्र ग्रहण सुपरमून होगा, यानी धरती के बहुत पास होगा, इसलिए बहुत चमकीला होगा। मीन राशि में ग्रहण लग रहा है, जानें कौन सी राशियां पाएंगी लाभ

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 Sep 2024 04:21 PM
share Share

इस बार पितृपक्ष का आगाज चंद्रग्रहण से हो रहा है। महालया के दिन सूर्यग्रहण लग रहा है। इस बार का चंद्र ग्रहण सुपरमून होगा, यानी धरती के बहुत पास होगा, इसलिए बहुत चमकीला होगा। इसके अलावा इसे सुपरहारवेस्टमून कहा जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का पितृरों के तर्पण आदि कार्यों पर कोई असर नहीं होगा। जब ग्रहण देश में दिखाई नहीं दे, तो उसका प्रभाव नहीं माना जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लगता है, लेकिन 18 सितंबर के ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा। पूजा पाठ में इसका कोई असर नहीं है। पितृपक्ष कई राशियों के लिए सुनहरा समय लेकर आया है। इस दिन तीन राशियों को खासा लाभ होगा। आपको बता दें कि मीन राशि में यह ग्रहण लग रहा है। इससे मेष, कर्क और मिथुन राशि के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होने की संभावना है। बाकी सभी राशियों पर भी इसका असर होगा, लेकिन ये तीन राशियां खासा फायदे में रहेंगी। ज्योतिषाचार्य स्वामी रंगनाथाचार्य ने बताया कि खासकर मेष, कर्क व मिथुन राशि वाले को कई फायदा होने की संभावना है। ये राशियां बिजनेस और नौकरी दोनों में लाभ पाएं। आपको बता दें कि इस दिन शुक्र ग्रह भी कन्या से तुला राशि में प्रवेश कर रहा है।

कब लगता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सीधे सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है, जिससे चंद्रमा पर छाया पड़ती है। यह पूर्णिमा के दौरान होता है जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी और सूर्य के साथ संरेखित होती है। इसके तीन प्रकार होते हैं, इनमें उपच्छाया, आंशिक और पूर्ण ग्रहण होता है।।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें