Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Lunar Eclipse 18 September 2024 Timing in India Chandra Grahan September is visible in India Shani and Rahu Possition

Lunar Eclipse Timing: 18 सितंबर को भारत में चंद्र ग्रहण का समय क्या है? जानें शनि व राहु की स्थिति क्यों है खास?

  • Lunar Eclipse 2024 Date and Time in India: चंद्र ग्रहण की घटना का ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व है। सितंबर महीने में लगने वाला चंद्र ग्रहण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन शनि व राहु की स्थिति भी खास रहने वाली है। जानें भारत में चंद्र ग्रहण का समय व ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 Sep 2024 04:43 PM
share Share

Lunar Eclipse 2024 Time in India: 18 सितंबर 2024 को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण पितृ पक्ष के पहले दिन लगेगा। इस दिन शनि व राहु की स्थिति खास रहने वाली है। शनि चंद्र ग्रहण के दिन अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री यानी उलटी गति से संचरण करेंगे जबकि राहु, चंद्रमा के साथ ग्रहण योग बनाएंगे। ग्रहण योग को ज्योतिष शास्त्र में शुभ नहीं माना गया है। इस खगोलीय घटना के लिए खगोल शास्त्र के जानकार उत्साहित हैं। लेकिन क्या भारत में लोगों को चंद्र ग्रहण एक झलक पाने का मौका मिलेगा? जानें सितंबर में लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय, ग्रहों की स्थिति व इससे जुड़ी अन्य जानकारी-

चंद्र ग्रहण 2024 का समय: भारतीय समयानुसार उपछाया चंद्र ग्रहण सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर होगा। आंशिक चंद्र ग्रहण सुबह 07 बजकर 42 मिनट पर होग। चंद्र ग्रहण सुबह 08 बजकर 14 मिनट पर अपने चरम पर होगा। उपच्छाया ग्रहण का समापन सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगा।

क्या 18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में आएगा नजर: 18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिस समय चंद्र ग्रहण की घटना होगी, उस समय भारत में सुबह हो रही होगी। ऐसे में इस ग्रहण को भारतीयों के देखने में बाधा आएगी।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या होता है: चंद्र ग्रहण एक ऐसी घटना है जहां पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है, जिससे चंद्रमा की सतह पर छाया पड़ती है। इस स्थिति से पूर्ण, आंशिक या उपछाया ग्रहण लग सकता है। आंशिक ग्रहण की स्थिति में चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका होता है। इस दौरान चंद्रमा पर एक सुंदर लाल रंग की छाया बनती है।

पितृ पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण का संयोग: इस साल पितृ पक्ष 18 सितंबर 2024 से प्रारंभ हो रहे हैं। इस दिन ही चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को पॉजिटिव नहीं बल्कि अशुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आने के कारण इसका प्रभाव सीधे तौर पर नहीं पड़ेगा। यह ग्रहण पितृ पक्ष के पहले श्राद्ध के साथ लग रहा है, जिससे इसका महत्व बढ़ रहा है।

चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की स्थिति- पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, 18 सितंबर 2024 यानी चंद्र ग्रहण वाले दिन गुरु वृषभ राशि, मंगल मिथुन राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य, शुक्र व केतु कन्या राशि में, वक्री शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में हैं और चंद्रमा व राहु का ग्रहण योग मीन राशि के गोचर में रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें