Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Libra Horoscope Today 27 August 2024 Aaj Ka Tula Rashifal

तुला राशिफल 27 अगस्त : आज लव लाइफ में रहेंगे हैप्पी-हैप्पी,शाम तक मिलेगी गुड न्यूज

  • Libra Horoscope Today Tula Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानTue, 27 Aug 2024 01:44 AM
share Share

Libra Daily Horoscope, तुला राशिफल 27 अगस्त 2024 : आज आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में पॉजिटिव एटिट्यूड करियर में तरक्की के कई मौके दिलाएगा। आर्थिक रूप से धन-समृद्ध रहेंगे और स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें भी नहीं होंगी। आइए जानते हैं तुला राशि का विस्तृत राशिफल...

तुला लव राशिफल : आज आपकी लव लाइफ में खुशियों से भरी रहेगी। लाइफ में जो चाहेंगे, वह सभी सपने पूरे होंगे। रोमांटिक लाइफ में नए दिलचस्प मोड़ आएंगे। रिश्तों में प्यार और लगाव बढ़ेगा। सिंगल जातकों की किसी स्पेशल पर्सन से मुलाकात होगी। प्रेमी का ख्याल रखें। पास्ट के इश्यूज को समझदारी से सुलझाएं। आज आपके लव अफेयर को पेरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। तुला राशि के कुछ जातकों का विवाह भी तय हो सकता है। जो लोग लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, वह पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें और उनसे बातचीत के जरिए रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाएं।

तुला करियर राशिफल : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी प्रॉडक्टिव रहेगा। ऑफिस मैनेजमेंट आपकी पॉजिटिव इमेज बनी रहेगी। मार्केटिंग और सेल्स पर्सन की प्रोफाइल बेहतर होगी। सीनियर्स के सपोर्ट से आप कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। जो लोग नोटिस पीरियड पर हैं,उन्हें शाम तक गुड न्यूज मिल सकती है। सरकारी कर्मचारियों का स्थानातंरण हो सकता है।

तुला आर्थिक राशिफल : आज आपको खर्चों पर कंट्रोल ऱखना होगा। धन आगमन के बावजूद विपरीत परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए पैसे बचाएं। कुछ जातक टू-व्हीलर की खरीदारी कर सकते हैं। उद्यमियों को विदेशी क्लाइंट से पेमेंट प्राप्त होगी। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। आज का दिन दान-पुण्य के कार्यों के लिए भी बेहद शुभ रहेगा। हालांकि, आज बड़े अमाउंट में किसी को पैसे उधार देने से बचें।

तुला हेल्थ राशिफल : तुला राशि वालों को आज जोड़ों का दर्द महसूस हो सकता है। सीनियर्स को अनिद्रा की समस्या होगी। फीमेल्स को स्त्री रोगों की समस्या से थोड़ा संभलकर रहना होगा। खूब पानी पीएं। अपने डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें। लीवर और सीने से जुड़ी समस्या को लेकर लापरवाही न बरतें। आज बच्चों को खेलते समय चोट-चपेट लग सकती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें