Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Libra Horoscope Today 19 September 2024 Aaj Ka Tula Rashifal

तुला राशिफल 19 सितंबर: आज का दिन तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Libra Horoscope Today Tula Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेयThu, 19 Sep 2024 12:56 AM
share Share

Libra Daily Horoscope, तुला राशिफल 19 सितंबर 2024 : प्रेमी का ख्याल रखें। करियर में तरक्की के नए मौकों का भरपूर लाभ उठाएं। अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सावधानी बरतें। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडेय से जानते हैं तुला राशि का विस्तृत राशिफल...

तुला लव राशिफल : प्रेमी से व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। पार्टनर के फीलिंग्स प्रति सेंसिटिव रहें। उनके इमोशन्स को न हर्ट करें। आज तुला राशि के कुछ जातक रिश्ते में सेंसिटिव नजर आएंगे। वह रिश्ते से बाहर निकलने के ऑप्शन्स पर विचार कर सकते हैं। रिश्तों में मनमुटाव होने के बावजूद शांति बनाए रखने की कोशिश करें। पार्टनर से फ्यूचर के बारे में डिस्कस करें। आप परिजनों से साथी की मुलाकात करा सकते हैं। तुला राशि की कुछ फीमेल्स को आज प्रपोजल मिल सकता है।

तुला करियर राशिफल : प्रोफेशनल लाइफ में ज्यादा चैलेंज नहीं रहेंगे। आपके सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। कार्यस्थल पर कंट्रोवर्सी से दूर रहें। अपनी जॉब पर फोकस करें। कुछ जातक जॉब स्विच कर सकते हैं, आज आपको दोपहर के बाद नई जॉब के अच्छे ऑफर भी मिलेंगे। आपको एग्जाम या इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। बिजनेसमेन को नए पार्टनरशिप के साथ डील मिल सकती है, जिससे आपको प्रॉफिट होगा।

तुला आर्थिक राशिफल : आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। खर्चे पर कंट्रोल रखना ही सही होगा। आज लग्जरी आइटम्स की खरीदारी न करें। धन के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। आज तुला राशि के कुछ जातकों को फैमिली में प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप दान-पुण्य के कार्यों में पैसे खर्च कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या इनवेस्टमेंट से जुड़े डिसीजन लेते समय थोड़ा धैर्य बनाए रखें।

तुला हेल्थ राशिफल : हेल्थ इश्यूज पर ध्यानद दें। ऑफिस का टास्क घर पर न लाएं। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। आज आपको जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है। फीमेल्स को डाइजेशन,वायरल फीवर,स्किल इंफेक्शन,गले में खराश या ओरल हेल्थ की समस्या हो सकती है। प्रेग्नेंट फीमेल्स को टू-व्हीलर वाहन के जरिए कहीं जाने से बचना चाहिए। सीनियर्स को अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें