Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Libra Horoscope Today 17 september 2024 Aaj ka tula Rashi ka Rashifal future predictions

तुला राशिफल 17 सितंबर 2024: आज कैसा रहेगा तुला राशि वालों का दिन यहां पढ़ें

Aaj ka tula Rashifal Libra Horoscope Future Predictions, Sagittarius Horoscope: राशि चक्र की यह 7वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयTue, 17 Sep 2024 02:27 AM
share Share

आज चैलेंज को हां कहें। आज फाइनेंशियल समृद्धि आपको स्मार्ट निवेश के फैसले लेने की अनुमति दे रही है। रोमांस के कुछ अच्छे पल आप देखेंगे। कुछ छोटे चैलेंज के बावजूद आप प्रोफेशनल गोल्स पाने में सफल रहेंगे। 

तुला लव राशिफल
आपका पार्टनर सपोर्टिव और केयरिंग होगा। आज नए परिवार शुरू करने के लिए अच्छा दिन नहीं है। एक-दो दिन या कुछ समय का इंतजार करें, इससे चीजें काफी साफ हो जाएंगी। साफ तौर पर खुलकर की गई बातचीत बहुत जरूरी है। आप दोनों को एक साथ  बैठकर बात करने की जरूरत है। आज कुछ रिश्ते शादी के बंधन में भी बंधेंगे।

तुला मनी राशिफल
कोई बड़ा फाइनेंशियल इश्यू आपको परेशान नहीं करेगा। आज आपको  प्रापर्टी से जुड़े किसी फाइनेंशियल विवाद को लेकर राहत मिल सकती है। आज आप घर को रेनोवेट करने या इलेक्ट्रिक चीजें खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी दोस्त या रिश्तेदार की आर्थिक मदद करने में आप अच्छे हैं। भाई-बहनों के साथ आर्थिक विवादों में न पड़ें, इससे नुकसान हो सकता है। व्यापारी आज फंड जुटा लेंगे, जिससे बिजनेस को आगे बढ़ा सकें।

तुला हेल्थ राशिफल
आज महिलाएं माइग्रेन की शिकायत कर सकती हैं। इसके अलावा स्किन, दांत, हड्डियों से जुड़े इश्यूज हो सकते हैं। बुजुर्गों को सीढ़िया चढ़ते समय ध्यान देना चाहिए। बच्चों को खेलते समय कट लग सकते हैं। आपको आज दवाइंया छोड़नी नहीं चाहिए। जिन्हें शुगर है, उन्हें अपनी डाइट पर खास ध्यान रखना चाहिए। 

तुला करियर राशिफल

ऑफिस में वेतन वृद्धि मिलने से आप खुश रहेंगे। नई जिम्मेदारियां आपको बिजी रखेंगी। इसके अलावा इनसे आप नई चीजें भी सीख पाएंगे। ऑफिस में गपशप से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। समय सीमा से पहले काम करने के लिए हमेशा तैयार रहें। नौकरी चाहने वाले आज उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि उन्हें आज अच्छी नौकरी मिल सकती है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें