तुला राशिफल 17 फरवरी 2025: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें राशिफल
Libra Horoscope Today Tula Rashi Ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा तुला राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि तुला मानी जाती है।,

Libra Horoscope Today 17 February 2025 -आज आपको अपनी बहादुरी दिखानी है। अगर रिश्ते में कुछ दिक्कतें हैं, तो सकारात्मक तरीके से इससे बाहर आएं। अपने काम में आज अपना बेस्ट देने की कोशिश करें। इस समय आर्थिक समृद्धि आपको स्मार्ट निवेश करने की अनुमति दे रही है। अपने पार्टनर पर बेहिसाब प्यार बरसाएं, आज एक दूसरे के करीब आना अच्छा है। अपनी हेल्थ को आज देखें।
तुला लव राशिफल
आज एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए सावधान रहें। आज आपकी किसी बात को लवर गलत समझ सकता है, इससे रिलेशनशिप में परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपने लवर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और कोशिश करें कि उसको पर्सनल स्पेस दें, इससे आप लोगों का रिलेशनशिप मजबूत होगा। सिंगल तुला राशि की महिलाओं को आज कोई प्रपोज कर सकता है। क्लासरूम, ऑफिस और किसी पारिवारिक समारोह में कोई दिलचस्प इंसान आपको प्रपोज कर सकता है। शादीशुदा महिलाएं आज अपनी लाइफ में परिवार की दखलअंदाजी से परेशान होंगी। अपने पति से बात करके आप मामले को सुलझा सकती हैं।
तुला करियर राशिफल
आज आपकी प्रॉडक्टिविटी सुधरेगी। प्रोफेशनली खासकर जो आईटी, डिजाइन, हेल्थकेयर, मीडिया सेक्टर में हैं, उन्हें अपने ऑफिस में अधिक बिताना होगा। आप आज कोई जॉब इंटरव्यू अटेंड करेंगे, और ऑफर लेटर आपको मिल जाएगा। किसी प्रोजेक्ट में अगर अच्छा आइडिया देना चाहते हैं, तो शाम को दे सकते हैं। कुछ बिजनेस में पार्टनरशिप अच्छा पैसा लाएंगी। बिजनेस को कई और जगह बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो दो बार सोच लें।
तुला मनी राशिफल
आज कोई बड़ा आर्थिक मामला आपको परेशान नहीं करेगा। आप प्रोपर्टी को खरीद और बेच सकते हैं। कुछ महिलाओं को आज ऑफिस इंवेट में पैसा खर्च करने की जरूरत होगा। बुजुर्गों को आज बच्चों के बीच संपत्ति से जुड़े विवाद को हल करने की जरूरत होगी। अगर किसी बकाए का भुगतान करना है, तो शाम का समय सही है। बिजनेसमैन अगर बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो फंड एकत्र करने में उन्हें आज दिक्कत होगी।
तुला हेल्थ राशिफल
आज आपको सांसों से जुड़ी समस्या हो सकती है, किसी धूल भरी जगह पर जाने से आपको बचना चाहिए। बुजुर्गों को आज किसी डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। जबकि कुछ तुला राशि के लोगों को आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है। एल्कोहल का इस्तेमाल करके किसी एडवैंचर्स एक्टिविटीज में भाग ना लें।
डॉ. जे.एन.पाण्डेय वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ ई-मेल: djnpandey@gmail.com फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।