Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Leo Weekly Horoscope Singh Rashi ka Saptahik Rashifal 14-20 July 2024 future predictions

सिंह साप्ताहिक राशिफल : ऑफिस पॉलिटिक्स से रहें दूर, अपनी जॉब पर करें फोकस

  • Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है

Yogesh Joshi नई दिल्ली, लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीमSun, 14 July 2024 02:56 PM
share Share

Leo Weekly Horoscope, सिंह साप्ताहिक राशिफल (14-20 जुलाई 2024) : पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा डिप्लोमेटिक रहें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। अपने जॉब पर फोकस करें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

लव राशिफल : सिंगल जातकों की किसी खास से मुलाकात होगी। एक्स-लवर से दूरी बनाएं। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातकों को रिलेशनशिप की प्रॉब्लम को सुलझाने के लिए साथी से ज्यादा बातचीत करनी होगी। साथी से अपनी फीलिंग्स जरूर शेयर करें। पार्टनर को अचानक से सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। प्रेमी के साथ रोमांटिक डिनर या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं और रिलेशनशिप के फ्यूचर के बारे में डिस्कस कर सकते हैं। सिंह राशि के मैरिड लोगों को साथी से अपने पास्ट के रिलेशनशिप के बारे में डिस्कस करते समय थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए।

करियर राशिफल : प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। इससे आपको हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। जो लोग नई जॉब चेंज करना चाहते हैं, उन्हें इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। हेल्थकेयर पर्सन, कॉपी राइटर्स और एकेडमिक फील्ड से जुड़े लोगों के लिए सामान्य दिन रहेगा। हालांकि, आईटी प्रोफेशनल्स को किसी महत्वपूर्ण टास्क पर दोबारा काम करना पड़ सकता है। बिजनेसमेन को व्यावसियक सफलता मिलेगी। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे।

आर्थिक राशिफल : आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। जल्दबाजी में धन खर्च न करें। लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। इससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

स्वास्थ्य राशिफल : आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। नई फिटनेस रूटीन को फॉलो करें। हेल्दी डाइट लें। अपने मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें