Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Leo Weekly Horoscope 8-14 September 2024 Singh Saptahik Rashifal

सिंह वीकली राशिफल 8-14 सितंबर: सिंह राशि वालों के लिए कैसे रहेंगे ये 7 दिन?

  • Leo Horoscope Weekly Singh Saptahik Rashifal Horoscope 8-14 September : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेSun, 8 Sep 2024 01:47 AM
share Share

Leo Weekly Horoscope, सिंह साप्ताहिक राशिफल 8-14 सितंबर 2024 : इस वीक सिंह राशि वाले काफी प्रॉडक्टिव और क्रिएटिव रहेंगे। ऑफिस में मैनेजमेंट की उम्मीदों के अनुसार कम करने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें। आपका हेल्थ सामान्य रहेगा। आइए डॉ जे एन पांडे से जानते हैं सिंह राशि का विस्तृत राशिफल...

सिंह लव राशिफल : लव लाइफ में क्रोध से बचें। पेरेंट्स और भाई-बहन समेत इमोशनल टॉपिक्स पर बहस करने से बचें। इस वीक आपकी ऑफिशियल फंक्शन या ट्रैवलिंग के दौरान किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। जो लोग रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहते हैं, वह शादी के बारे में डिस्कस कर सकते हैं। मैरिड लोगों को ऑफिस रोमांस से दूरी बनाना चाहिए। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों को साथी से ज्यादा बात करने की जरुरत होगी।

सिंह करियर राशिफल : ऑफिस में नए असाइनमेंट में काफी बिजी रहेंगे। इस वीक आपके आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यों की नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। जो लोग हेल्थकेयर,आईटी, हॉस्पिटैलिटी,एनिमेशन या सीविल इंजीनियर हैं,उन्हें विदेश में अवसरों की तलाश करने में भाग्य साथ देगा। बैकिंग और अकाउंटिंग प्रोफेशनल्स को नई ऑफिस जाना पड़ सकता है। उद्यमियों को नए बिजनेस से जल्द ही अच्छा रिटर्न मिलेगा। जो लोग नोटिस पीरियड पर हैं, उन्हें इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है।

सिंह आर्थिक राशिफल : बिजनेस के मामले में यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा होगा। जिससे नया घर या वाहन की खरीदने में हेल्प मिलेगा। इस वीक आप दान-पुण्य के कार्यों में भी पैसे खर्च कर सकते हैं। घर में मेडिकल इंमरजेंसी के चलते पैसे खर्च होंगे। लीगल इश्यूज हो सकते हैं, जिसमें भी अधिक पैसे खर्च होंगे। ट्रेडर्स को अपने काम में सफलता मिलेगी।

सिंह हेल्थ राशिफल : इस सप्ताह हृदय रोगियों को बहुत सावधान रहना होगा। भारी वस्तु न उठाएं। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। कुछ लोगों को गले में खराश की समस्या हो सकती है। एल्कोहल और तंबाकू का सेवन बंद करने के लिए यह सप्ताह अ्चछा रहेगा। शाम को वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और हेलमेट जरूर पहनें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें