Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Leo Weekly Horoscope 15-21 September 2024 Singh Saptahik Rashifal

सिंह वीकली राशिफल 15-21 सितंबर: सिंह राशि वालों के लिए कैसे रहेगा ये सप्ताह?

  • Leo Horoscope Weekly Singh Saptahik Rashifal Horoscope 15-21 September : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ जे एन पांडेSun, 15 Sep 2024 01:12 AM
share Share

Leo Weekly Horoscope, सिंह साप्ताहिक राशिफल 15-21 सितंबर 2024 : इस सप्ताह सिंह राशि वालों के जीवन में कई बदलाव होंगे। नए मौके मिलेंगे। इनका खुले दिल से स्वागत करें। रिलेशनशिप, करियर,फाइनेंस और हेल्थ में पॉजिटिव बदलाव होंगे। जितना आप परिस्थिति के अनुकूल रहेंगे। आइए डॉ जे एन पांडे से जानते हैं सिंह राशि का विस्तृत राशिफल...

सिंह लव राशिफल: अगर आप सिंगल हैं, तो यह कंफर्ट जोन से बाहर निकलने का अच्छा समय है। इस वीक आपको कई रोमांटिक अवसर मिल सकते हैं,जब आपको कम से कम उम्मीद हो। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, आज वह रिश्तों में आपसी समझ बढ़ाने और बातचीत पर फोकस करें। साथी से अपनी दिल की बात खुलकर शेयर करें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाएं। इससे पार्टनर संर नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी से अपनी फीलिंग्स शेयर करें। इससे साथी संग रिश्ता मजबूत होगा।

सिंह करियर राशिफल : सिंह राशि वालों को इस वीक कोई प्रोजेक्ट या नए मौके मिलेंगे। आपको अपनी स्किल और महत्वकांक्षा को प्रदर्शित करने के चांस मिलेंगे। कुछ अलग कर दिखाने का जुनून आपके सबसे बड़ी ताकत साबित होगी। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। पॉजिटिव एटिट्यूड रखें। इस वीक टीम वर्क से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी। यह नेटवर्किंग और प्रोफेशनल रिलेशनशिप बनाने का अच्छा समय है। इससे करियर में तरक्की के लिए लंबे समय तक हेल्प और सपोर्ट मिलेगा।

सिंह आर्थिक राशिफल : इस सप्ताह इंकम के नए स्त्रोत या आर्थिक लाभ के मौके उपलब्ध होंगे। यब बजट की समीक्षा करने और धन बचत के प्लान बनाने का उत्तम समय है। अपने खर्च करने की आदतों में सावधानी बरतें। इसके बजाए लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। आज आपके द्वारा किए निवेशों से फ्यूचर में फायदा होगा। अगर आप किसी बड़ी चीज की खरीदारी कर रहे हैं या कोई आर्थिक फैसला ले रहे हैं, तो कोई भी आखिरी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-समझ लें।

सिंह हेल्थ राशिफल : अपने फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। रेगुलर एक्सरसाइज करें। हेल्दी डाइट लें। इससे आपको एनर्जी लेवल मेंटेन करने में मदद मिलेगी। ओवर ऑल हेल्थ अच्छी होगी। साथ ही स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्टिविटी जैसे योग व मेडिटेशन करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें। बड़ी समस्या बनने से पहले ही डॉक्टर से सलाह लें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फ़ोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

अगला लेखऐप पर पढ़ें