Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Krishna Janmashtami 2024 lord krishna 108 name and mantra to please laddu gopal

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के 108 नामों का करें जाप, सौभाग्य में बदल जाएगा दुर्भाग्य

  • Janmashtami 2024 Mantra: जन्माष्टमी के दिन प्रभु श्रीकृष्ण के बाल रूप की मध्य रात्रि में जन्मोत्सव के बाद विधिविधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन कृष्णजी के 108 नामों का जाप करने से सभी कष्ट दूर होते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 Aug 2024 04:42 PM
share Share

Janmashtami 2024 : देशभर में आज जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण भक्तों के बीच काफी खुशी और उत्साह का माहौल है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मध्यरात्रि में प्रभु श्रीहरि विष्णु के आठवें अवतार के रूप में श्रीकृष्ण भगवान का जन्म हुआ था। इस विशेष दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा-आराधना की जाती है और उनके मंत्रों का जाप किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के सभी दुख-कष्ट समाप्त होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। जन्माष्टमी के मौके पर मनोकामना पूर्ति और दुखों के निवारण के लिए श्रीकृष्ण के 108 नामों का जाप करना भी लाभकारी पाया गया है। मान्यता है कि इससे लड्डू गोपाल प्रसन्न होकर भक्तों को सुख,सौभाग्य, ऐश्वर्य,यश,कीर्ति और धन-वैभव का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं प्रभु कृष्ण के 108 नामों का मंत्र...

1. ॐ परात्पराय नमः।

2.ॐ सर्वग्रह रुपिणे नमः।

3.ॐ दयानिधये नमः।

4.ॐ वेदवेद्याय नमः।

5.ॐ सर्वभूतात्मकाय नमः।

6.ॐ नारायणाय नमः।

7. ॐ परब्रह्मणे नमः।

8.ॐ पन्नगाशन वाहनाय नमः।

9.ॐ पुण्य श्लोकाय नमः।

10.ॐ तीर्थकृते नमः।

11.ॐ अव्यक्ताय नमः।

12.ॐ दानवेन्द्र विनाशकाय नमः।

13.ॐ यज्ञभोक्त्रे नमः।

14.ॐ गीतामृत महोदधये नमः।

15.ॐ दामोदराय नमः।

16. ॐ वृषभासुर विध्वंसिने नमः।

17.ॐ बाणासुर करान्तकाय नमः।

18.ॐ युधिष्ठिर प्रतिष्ठात्रे नमः।

19.ॐ बर्हिबर्हावतंसकाय नमः।

20.ॐ पार्थसारथये नमः।

21.ॐ विष्णवे नमः।

22. ॐ वेणुनाद विशारदाय नमः।

23.ॐ जगन्नाथाय नमः।

24.ॐ भीष्ममुक्ति प्रदायकाय नमः।

25.ॐ जगद्गुरवे नमः।

26.ॐ सत्यवाचे नमः।

27.ॐ सत्य सङ्कल्पाय नमः।

28.ॐ सुभद्रा पूर्वजाय नमः।

29.ॐ जयिने नमः।

30.ॐ सत्यभामारताय नमः।

31.ॐ विश्वरूपप्रदर्शकाय नमः।

32.ॐ विदुराक्रूर वरदाय नमः।

33.ॐ दुर्येधनकुलान्तकाय नमः।

34.ॐ शिशुपालशिरश्छेत्रे नमः।

35.ॐ कृष्णाव्यसन कर्शकाय नमः।

36.ॐ अनादि ब्रह्मचारिणे नमः।

37.ॐ नाराकान्तकाय नमः

38.ॐ मुरारये नमः।

39.ॐ कंसारये नमः।

40.ॐ संसारवैरिणे नमः।

41.ॐ मथुरानाथाय नमः।

42.ॐ द्वारकानायकाय नमः।

43. ॐ बलिने नमः।

44. ॐ बृन्दावनान्त सञ्चारिणे नमः।

45.ॐ तुलसीदाम भूषनाय नमः।

46.ॐ स्यमन्तकमणेर्हर्त्रे नमः।

47.ॐ नरनारयणात्मकाय नमः।

48.ॐ कुब्जा कृष्णाम्बरधराय नमः।

49.ॐ मायिने नमः।

50.ॐ परमपुरुषाय नमः।

51.ॐ पीतवसने नमः।

52.ॐ पारिजातापहारकाय नमः

53.ॐ गोवर्थनाचलोद्धर्त्रे नमः।

54. ॐ सर्वपालकाय नमः।

55.ॐ गोपालाय नमः।

56.ॐ अजाय नमः।

57.ॐ कामजनकाय नमः।

58.ॐ निरञ्जनाय नमः।

59.ॐ मधुघ्ने नमः।

60.ॐ कञ्जलोचनाय नमः।

61.ॐ वनमालिने नमः।

62.ॐ यादवेंद्राय नमः।

63.ॐ वनमालिने नमः।

64.ॐ यादवेंद्राय नमः।

65.ॐ यदूद्वहाय नमः।

66.ॐ गोपगोपीश्वराय नमः।

67.ॐ परंज्योतिषे नमः।

68. ॐ इलापतये नमः।

69.ॐ कोटिसूर्यसमप्रभाय नमः।

70.ॐ योगिने नमः।

71.ॐ तमालश्यामलाकृतिये नमः।

72.ॐ उत्तलोत्तालभेत्रे नमः।

73.ॐ यमलार्जुनभञ्जनाय नमः।

74.ॐ तृणीकृत तृणावर्ताय नमः।

75.ॐ धेनुकासुरभञ्जनाय नमः।

76.ॐ शुकवागमृताब्दीन्दवे नमः।

77.ॐ गोविन्दाय नमः।

78.ॐ योगिनांपतये नमः।

79.ॐ वत्सवाटिचराय नमः।

80.ॐ अनन्ताय नमः।

81.ॐ मधुराकृतये नमः।

82.ॐ त्रिभङ्गिने नमः।

83.ॐ षोडशस्त्रीसहस्रेशाय नमः।

84.ॐ मुचुकुन्दप्रसादकाय नमः।

85.ॐ नवनीतनटनाय नमः।

86.ॐ नवनीतविलिप्ताङ्गाय नमः।

87.ॐ सच्चिदानन्दविग्रहाय नमः।

88.ॐ नन्दव्रजजनानन्दिने नमः।

89.ॐ शकटासुरभञ्जनाय नमः।

90.ॐ पूतनाजीवितहराय नमः।

91.ॐ ॐ अनंताय नमः।

92.ॐ कृष्णाय नमः।

93.ॐ कमलनाथाय नमः।

94.ॐ वासुदेवाय नमः।

95.ॐ सनातनाय नमः।

96.ॐ वसुदेवात्मजाय नमः।

97. ॐ पुण्याय नमः।

98.ॐ लीलामानुष विग्रहाय नमः।

99.ॐ श्रीवत्सकौस्तुभधराय नमः।

100.ॐ यशोदावत्सलाय नमः।

101.ॐ हरिये नमः।

102.ॐ चतुर्भुजात्तचक्रासिगदा नमः।

103.ॐ बलभद्रप्रियनुजाय नमः।

104.ॐ यमुनावेगासंहारिणे नमः।

105.ॐ नन्दगोपप्रियात्मजाय नमः।

106.ॐ श्रीशाय नमः।

107.ॐ देवकीनन्दनाय नमः।

108.ॐ सङ्खाम्बुजायुदायुजाय नमः।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें