Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Kitchen Vastu tips in hindi follow these kitchen vastu rules for positivity

Vastu Tips : किचन में वास्तु के इन नियमों का करें पालन, जानें क्या कहता है वास्तु?

  • Vastu Tips in Hindi : वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में वास्तु से जुड़े कुछ नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए। कहा जाता है कि किचन में वास्तु दोष होने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 Sep 2024 03:25 AM
share Share

Vastu Tips: जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए ड्राइंग रूम, बेडरूम और अन्य कमरों के साथ किचन के वास्तु का खास ध्यान रखना चाहिए। रोजाना होने वाली छोटी-छोटी गलतियों से किचन में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इसलिए रसोईघर में वास्तु से जुड़े कुछ टिप्स को जरूरी फॉलो करना चाहिए। यह जीवन को खुशहाल और दुख-दरिद्रता दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के असिस्टेन्ट प्रोफेसर और समन्वयक डॉ नन्दन कुमार तिवारी द्वारा लिखी गई किताब 'गृह निर्माण विवेचन' से किचन से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में जानते हैं।

किचन से जुड़े वास्तु टिप्स :

वास्तु के अनुसार, भोजन का निर्माण करते समय गृहिणी का मुख पूर्व या उत्तर की दिशा में होना चाहिए।

किचन में फ्रिज रखने के लिए पश्चिम या दक्षिण दिशा को शुभ माना गया है। इसके अलावा मिक्सी,जूसर टोस्टर जैसे समान को वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम) में रख सकते हैं।

किचन में वॉटर टैब और वाटर प्यूरीफायर समेत जलादि की व्यवस्था ईशान कोण में रखना शुभ होता है। वहीं, जल का निकास पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।

वास्तु के अनुसार, किचन कभी भी घर के मंदिर, बेडरूम, बाथरूम या टॉयलेट रूम के बिल्कुल साथ,ऊपर या नीचे नहीं होना चाहिए।

वास्तु में ईशान कोण(उत्तर-पूर्व) में किचन बनाना अशुभ माना गया है।

मान्यता है कि नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम दिशा) में किचन बनवाने से पारिवारिक जीवन में गृह-कला की स्थिति बनी रहती है।

घर में किचन आग्नेय कोण(पूर्व-दक्षिण) में बनवा सकते हैं। इसके अलावा वायव्य कोण(उत्तर-पश्चिम) या पूर्व दिशा में किचन बनवा सकते हैं।

वास्तु के अनुसार, किचन की खिड़कियां पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें