खरमास इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, 1 माह तक होगा लाभ ही लाभ
- इस बार खरमास का महीना 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है जो नये साल 15 जनवरी को समाप्त होगा। इस दौरान विवाह, सगाई, यज्ञ, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं होंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरे एक वर्ष में दो बार ऐसा मौका आता है जब खरमास लगता है।

इस बार खरमास का महीना 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है जो नये साल 15 जनवरी को समाप्त होगा। इस दौरान विवाह, सगाई, यज्ञ, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं होंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरे एक वर्ष में दो बार ऐसा मौका आता है जब खरमास लगता है। एक खरमास मध्य मार्च से मध्य अप्रैल के बीच और दूसरा खरमास मध्य दिसंबर से मध्य जनवरी तक होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार खरमास माह में कुछ राशि वालों पर सभी ग्रहों की विशेष कृपा रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं, खरमास के दौरान किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल-
मेष राशि-
कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे।
आय में वृद्धि हो सकती है।
आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
कार्यों में सफलता मिलेगी।
नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
मिथुन राशि-
आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
लेन-देन से लाभ होगा।
सिंह राशि-
आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि-
आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।