Hindi Newsधर्म न्यूज़Ketu Transit in Leo 2025: May Ketu Rashi parivartan know effect

सूर्य की राशि में आएंगे केतु, जानें किन राशियों पर पड़ेगा जबरदस्त असर

केतू इस साल राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस साल केतू कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में जाएंगे। केतू सूर्य की राशि में आने वाले हैं। आने वाली 28 मई को केतु का राशि परिवर्तन शाम को 4 बजे होगा। इसके बाद अगले आने वाले 18 महीने में केतु इसी राशि में रहेंगे।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 18 Feb 2025 12:59 PM
share Share
Follow Us on
सूर्य की राशि में आएंगे केतु, जानें किन राशियों पर पड़ेगा जबरदस्त असर

केतू इस साल राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस साल केतू कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में जाएंगे। केतू सूर्य की राशि में आने वाले हैं। आने वाली 28 मई को केतु का राशि परिवर्तन शाम को 4 बजे होगा। इसके बाद अगले आने वाले 18 महीने में केतु इसी राशि में रहेंगे। इसी दिन राहु का भी गोचर होगा। राहु मीन राशि में है, जो कुंभ राशि में आएगा। आपको बता दें ये दोनों ग्रह विपरीत चाल से चलते हैं। इससे कई राशियां प्रभावित होगी। जिनकी राशि में राहु अच्छे हैं, वे आध्यात्मिक तौर पर आप भगवान की भक्ति करेंगे। शिवजी की पूजा से लाभ देगी। कहा जाता है कि केतु का आपकी लाइफ में बहुत प्रभाव पड़ता है। यहां पढ़ें केतु के बारे में जानें साल 2025 में आपकी राशि पर इसका असर क्या होगा।

जानें किन राशियों पर होगा असर

केतु का प्रभाव कई राशियों पर होगा। मेषराशि वालों को केतु के प्रभाव से लाभ होगा। इस राशि के लोगों को नौकरी में भी केतू तरक्की देंगे।

कर्क और कन्या राशि वालों के लिए बहुत राहत की बात रहेगी। दरअसल कन्या राशि में केतु 18 महीने से थे, ऐसे में कई परेशानियां होने के बाद अब इस राशि के लिए अच्छा समय आएगा। कर्क वालों को केतु आर्थिक लाभ और आध्यात्म में झुकाव दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें:होली बाद राहु का कुंभ गोचर, इन 4 राशियों का बदलेगा समय

तुला राशि के लोगों को 18 मई के बाद भाग्य का साथ मिलेगा। इनके बिगड़े हुएकाम बनेंगे। आपने जो दिक्कतें झेली हैं, अब अचानक आपको लाभ कराएंगी। इस तरह तुला राशि के लिए केतु अच्छा समय लाएं हैं। इस समय आर्थिक तौर पर थोड़ा सतर्क रहा होगा। पैसों को कहीं लगाने से पहले रिसर्च कर लें।

इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें