Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Kamdhenu Vastu Tips for happiness and prosperity in hindi

घर-ऑफिस में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने की सही दिशा क्या है? जानें वास्तु के नियम

  • Vastu Tips :वास्तु में घर में कामधेनु गाय की मूर्ति को स्थापित करना बेहद शुभ फलदायी माना गया है। सुख-समृद्धि,सफलता,धन,संपत्ति के लिए घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानFri, 30 Aug 2024 09:56 AM
share Share

Vastu Tips : वास्तु में घर में कामधेनु गाय की मूर्ति को स्थापित करना बेहद शुभ माना गया है। समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 बहुमूल्य रत्नों में कामधेनु गाय भी शामिल हैं। वास्तु में कामधेनु गाय को धन, सुख-सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि घर में कामधेनु की मूर्ति रखने से धन-संपदा में वृद्धि होगी । वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार,कामधेनु गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति और जीवन में खुशियों के आगमन के लिए कामधेनु गाय की मूर्ति को स्थापित रखना मंगलकारी माना गया है। आइए जानते हैं घर में कामधेनु गाय रखने के वास्तु टिप्स...

घर में कामधेनु गाय रखने के वास्तु टिप्स :

वास्तु के अनुसार, घर में कामधेनु गाय की ऐसी मूर्ति रखें, जिसमें उसके साथ बछड़ा भी हो। इसे नंदिनी कहा जाता है। मान्यता है कि कामधेनु गाय और नंदिनी बछड़े की मूर्ति रखने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

घर या ऑफिस में उत्तर-पूर्व दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति को स्थापित करसकते हैं।

वास्तु के अनुसार, घर में चांदी, तांबा और पीतल की धातु से बनी कामधेनु की मूर्ति बेहद शुभ होती है।

वास्तु के अनुसार,गोपद्वव्रत,गोवत्सद्वादशी व्रत,गोपाअष्टमी,गोवर्धन पूजा और धनतेरस के पावन पर्व पर घर में कामधेनु गाय ला सकते हैं। इसके अलावा पंडित या ज्योतिषाचार्य से सलाह लेकर भी किसी भी शुभ मुहूर्त में घर में कामधेनु गाय की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं।

वास्तु के मुताबिक, प्रवेश द्वार पर संगमरमर से कामधेनु मूर्ति रखनी चाहिए।

घर के पूजाघर और मेनगेट पर कामधेनु गाय की प्रतिमा रखना लाभकारी माना गया है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें