Hindi Newsधर्म न्यूज़Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope 4 March 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs

Rashifal: 4 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

  • Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 4 मार्च, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 3 March 2025 03:06 PM
share Share
Follow Us on
Rashifal: 4 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

Kal ka Rashifal, राशिफल 4 मार्च 2025: 4 मार्च के दिन मंगलवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बजरंगबली की आराधना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 4 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 4 मार्च को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 4 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल…

मेष राशि- आज अपनी फाइनेंशियल बॉउन्डरी को मेन्टेन करने पर ध्यान दें। सही दृष्टिकोण और थोड़े से साहस के साथ आप अपने रोमांटिक सपनों को एक खूबसूरत हकीकत में बदल सकते हैं। हाइड्रेटेड रहें।

ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 3-9 मार्च तक का समय कैसा रहेगा?

वृषभ राशि- आज आप अपने धन संबंधी मामलों में सफलता देख सकते हैं। नए लोगों के साथ बात-चीत शुरू करने से न डरें। चाहे आप नई नौकरी पाना चाहते हों या प्रोमोशन पाना चाहते हों, आज का दिन लकी है।

मिथुन राशि- आज खुद के प्रति सच्चे रहें। हमेशा अपने स्वास्थ्य को पहले स्थान पर रखना याद रखें, बाकी सब अपने आप ठीक हो जाएगा। यूनिवर्स आज आपके पक्ष में है। धन के मामले में सावधानी जरूरी है।

कर्क राशि- आज खुद पर विश्वास करें। आप बेहतर महसूस करेंगे, बेहतर दिखेंगे और आज के दिन जैसी भी सिचूऐशन आएगी, उससे निपटने के लिए आपके पास अधिक एनर्जी होगी। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि- आज अपने कार्यों और डीसीजन को गाइड करने के लिए खुद पर भरोसा करें। मौजूदा रिश्तों को आपकी इमोशनल समझ से आज लाभ हो सकता है। पैसों के लेन-देन से आज बचना बेहतर रहेगा।

कन्या राशि- आज धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। शांति और सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें। आज का दिन अपने सपनों की ओर बढ़ने और अपने जुनून को आगे बढ़ाने का है। परिवार में कलह से बचने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें:3 से 9 मार्च तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा, पढें अंक राशिफल

तुला राशि- आज सेल्फ-केयर और मेडिटेशन के लिए समय अवश्य निकालें। धन से जुड़े निर्णय सोच समझकर ही लें। परिवार में मतभेद होने की संभावना है। संयम से काम लें और खुद को बीजी रखें।

वृश्चिक राशि- आज हेल्दी रहने के लिए जंक फूड से दूरी बनाएं। धन से जुड़े निर्णय लेने के लिए फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद ले सकते हैं। आज आपका परिश्रम रंग लाएगा और आप समृद्धि देखेंगे।

धनु राशि- आज बेतहाशा सपनों का पीछा करने और उस चीज से मुक्त होने का दिन है, जो आपको रोक रही है। सेल्फ-लव पर फोकस करें। सावधान रहें और उत्साह में अपने खर्च को कंट्रोल से बाहर न जाने दें।

मकर राशि- आज जंक फूड्स को नो कहें। लव के मामले में कुछ बातों को इग्नोर करने से रिश्ते में दरार पड़ने से रोका जा सकता है। आज आप खुद को पॉजिटिव फीलिंग्स से भरा हुआ पाएंगे। प्रेशर कम लें।

कुंभ राशि- आज नए चैलेंज का सामना करने से न डरें। प्राकृतिक आकर्षण और कम्यूनिकेशन स्किल्स आज काम आएगी। आज रिस्क लेने से न डरें क्योंकि लंबे समय में इसका फायदा हो सकता है।

मीन राशि- आज रिलेशन में दोबारा स्पार्क लाने के लिए एक-दूसरे के करीब आने की कोशिश करनी चाहिए। आज सोच-समझकर रिस्क उठाने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर एक्स्ट्रा खर्च करने से बचें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें