Hindi Newsधर्म न्यूज़Kal ka rashifal horoscope tomorrow 22 February aries to Pisces bhavishyafal

राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 22 फरवरी का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope Rashifal 21 February 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 21 Feb 2025 03:50 PM
share Share
Follow Us on
राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 22 फरवरी का दिन, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
ये भी पढ़ें:मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, होगा धन-लाभ
ये भी पढ़ें:शनि मीन राशि में प्रवेश से पहले करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जानें इसका प्रभाव

Horoscope Rashifal 22 February 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 22 फरवरी को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 22 फरवरी (शनिवार) का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 22 फरवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मेष राशि वाले आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। मन में निराशा व असंतोष भी हो सकता है। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का मन अशांत हो सकता है। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार का विस्तार भी हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा अधिक रहेगी।

तुला राशि- तुला राशि वालों का मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहें। माता की सेहत का भी ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परंतु मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

धनु राशि- धनु राशि वालों में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

मकर राशि- मकर राशि वालों के मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। एक लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। किसी विदेशी कारोबार की शुरुआत हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, होगा धन-लाभ
ये भी पढ़ें:शनि मीन राशि में प्रवेश से पहले करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जानें इसका प्रभाव
अगला लेखऐप पर पढ़ें