अंकराशि : मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 16 फरवरी का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल
- ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 16 February 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 16 फरवरी का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक 1- मूलांक 1 वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। सेहत पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों का मन अशांत रहेगा। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। हालांकि गृहकलह का संकेत है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। राज सत्ता पक्ष का पूरा-पूरा सहयोग मिल रहा है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।
मूलांक 3- मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। हालांकि आज लग्जरी आइटम पर पैसा खर्च करने से बचें, वरना बजट बिगड़ सकता है।
मूलांक 4- मूलांक 4 वालों का आज पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा के शिकार हो सकते हैं।
मूलांक 5- मूलांक 5 वालों को आज लिखने-पढ़ने से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय के साधन बन सकते हैं। विदेशी कारोबार से आय बढ़ सकती है। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलेगी।
मूलांक 6- मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छ रहेगी। नौकरी के लिए परीक्षा व इंटरव्यू आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से एक लंबे अरसे के बाद मिलना हो सकता है।
मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
मूलांक 8- मूलांक 8 वालों के लिए नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।
मूलांक 9- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। समय बचकर पार करें। व्यापारियों के लिए समय शुभ रहने वाला है। कारोबार में लाभ के मौके मिलेंगे। संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।