अंकराशि : मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 15 मार्च का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल
- ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 15 March 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 15 मार्च का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस करने वालों को मनमुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे। कुछ चीजों को लेकर मन परेशान रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। आपके खर्च बढ़ेंगे।
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। यात्रा में लाभ होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। संपत्ति की खरीदारी संभव है। आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
मूलांक 3 वाले आज अपनी योजना में सफल रहेंगे। धन का आगमन बढ़ेगा। धन संचय करने में सफल रहेंगे। फिलहाल निवेश से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। घर के रेनोवेशन पर खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।
मूलांक 4 वालों को आज आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। ऑफिस में आपको तारीफ मिल सकती है। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे। मन प्रसन्न तो रहेगा। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। तरक्की मिल सकती है।
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलने के संकेत हैं। घर में कोई उत्सव या जश्न हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखें। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी।
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन आपके लिए सफलता भरा रहेगा। आपके कार्यों की विघ्न-बाधाएं खत्म होंगी। नौकरी चाकरी करने वालों को तरक्की मिलने के योग हैं। अधूरे कार्य पूरे होंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है। पिता का साथ मिलेगा। फिलहाल धैर्य से काम लें।
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी करीबी की सलाह काम आ सकती है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं।
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन लिए शुभ रहने वाला है। रोजगार की तलाश करने वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कलीग व सीनियर्स का ऑफिस में सपोर्ट मिलेगा। आज आपको अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से नए अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी में अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।