Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Jupiter in Mrigshira Nakshatra will give tremendous result to these zodiacs

अगस्त में गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों की पलटेगी किस्मत,होगा आकस्मिक धन लाभ

  • Guru Gochar 2024 :अगस्त माह में देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा, लेकिन गुरु गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा।

Arti Tripathi नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम   Mon, 29 July 2024 12:29 AM
share Share

Guru Nakshatra Parivartan 2024 in Mrigshira :वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका गहरा प्रभाव जनमानस पर भी होता है। दृक पंचांग के अनुसार, अगले माह देवगुरु बृहस्पति 20 अगस्त 2024 मंगलवार के दिन शाम 05 बजकर 22 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। गुरु ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में मृगशिरा नक्षत्र में जाना कुछ राशियों के लाभकारी साबित होगी। गुरु के शुभ प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानते हैं गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों की चमकेगी किस्मत...

मेष राशि :

गुरु गोचर से जीवन में कई बदलाव होंगे।

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

धन लाभ के नए सुनहरे मौके मिलेंगे।

हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।

आध्यात्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी।

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

कन्या राशि :

गुरु गोचर से आपको बेहद शुभ फल मिलेंगे।

आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा।

करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे।

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन या अप्रेजल होगा।

सिंगल जातकों का विवाह तय हो सकता है।

मकर राशि :

गुरु गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा।

स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।

करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगी।

वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें