Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़July monthly finance horoscope 2024 masik arthik rashifal lucky rashiyan of July 2024

मासिक आर्थिक राशिफल: जुलाई में इन 5 राशि वालों के पास आएगा खूब पैसा, ये राशि वाले हो सकते हैं कंगाल

  • July Monthly Finance Horoscope 2024: जुलाई का महीना कुछ राशि वालों के आर्थिक रूप से खुशहाली लेकर आने वाला है। जानें जुलाई में किन राशि वालों के पास आएगा धन और किसे धन खर्च में बरतनी होगी सावधानी-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 27 June 2024 12:04 AM
share Share

जुलाई मासिक आर्थिक राशिफल: जुलाई महीने में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति काफी खास रहने वाली है। जुलाई में कई बड़े ग्रह जैसे सूर्य व बुध आदि राशि परिवर्तन करेंगे। जून के आखिरी में शनि भी वक्री हो जाएंगे, जिसका आने वाले पांच महीने तक सभी राशियों पर प्रभाव रहेगा। जुलाई में ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है, तो कुछ राशि के जातकों को नुकसान हो सकता है। पढ़ें जुलाई का आर्थिक राशिफल-

मेष राशि- इस महीने की शुरुआत में आप कुछ महत्वपूर्ण डील कर सकते हैं। अपने पैसों से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय फीलिंग्स को बीच में न लाएं। इस महीने आप अपनी आर्थिक स्थिति का आकंलन करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।

ये भी पढ़े:इन बड़े ग्रहों की बन रही मिथुन राशि में युति, ये 3 राशियां होंगी धनवान
ये भी पढ़े:राहु इन 2 राशियों पर नहीं डालता तिरछी नजर, करता है जीवन की कायापलट

वृषभ राशि- जैसे ही महीना शुरू होगा आपका भाग्योदय हो सकता है। किस्मत आपका साथ देगी। यह महीना कुछ कड़ी चुनौतियों के बीच कुछ अच्छे अवसर लेकर आएगा। लेकिन जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, कुछ पेचीदा मुद्दों का सामना करना पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करते समय एक्सपर्ट की सलाह लें।

मिथुन राशि- इस महीने आप निवेश का निर्णय स्वयं न लें। इस माह के मध्य के आसपास का समय आर्थिक दृष्टि से काफी सफल रहेगा। आपको अचानक पता चलेगा कि कुछ प्रोजेक्ट से बढ़िया पैसा कमाया जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर रहने की उम्मीद है।

कर्क राशि- इस माह कोई ठोस योजना बनाना बहुत जरूरी रहेगा। आपके द्वारा कमाए गए धन को नया गति मिलने की संभावना है। हालांकि इस महीने आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। कुछ लंबित आर्थिक मामले भी सुलझ सकते हैं। इस महीने के मध्य का समय आपके वित्त और निवेश मामलों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी आय बढ़ाने के लिए नए रास्ते मिलेंगे।

सिंह राशि- इस महीने की शुरुआत में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपनी आर्थिक योजनाओं में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपको किसी भी अजनबी पर भरोसा करने से सावधान रहना चाहिए और बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।

ये भी पढ़े:कुंभ राशि में 137 दिन शनि की उलटी चाल, जानें 5 महीनों का हिसाब किताब
ये भी पढ़े:अंकराशि 27 जून: कल इन मूलांक वालों का चमकेगा किस्मत का सितारा, मिलेगी गुड न्यूज

कन्या राशि- इस महीने आपको आय के अच्छे प्रवाह के बावजूद पैसों के मामले में आप पर कुछ दबाव की स्थिति रह सकती है। आपको अपनी वित्तीय योजना में परेशानियों से बचने के लिए जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। लेकिन इस महीने के मध्य के आसपास की अवधि आपको सभी भौतिक सुख-सुविधाएं भी दिला सकती है।

तुला राशि- उनका यह महीना कुल मिलाकर आपके जीवन में सकारात्मक लाएगा। आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है। धन का निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। किसी बड़े वित्तीय निवेश से पहले बहुत सावधानी से विचार-विमर्श करना जरूरी है।

वृश्चिक राशि- इस महीने की शुरुआत में आपको कुछ। आपको अपना बजट बनाए रखने के लिए सभी अनावश्यक खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जुलाई महीने में आपके सितारे चमक रहे हैं इसलिए आपकी वित्तीय संभावनाएं बेहतर होंगी।

धनु राशि- जैसे ही महीना शुरू होगा, आपको ग्रहों का भरपूर सहयोग मिलेगा। महीने के पहले भाग में सावधानी से काम करें। जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा आपको धन लाभ हो सकता है। इस महीने के मध्य में सितारे ज्यादा अनुकूल रहेंगे और आपको अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से सफलता हासिल होगी।

मकर राशि- जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे और आपकी कमाई में वृद्धि होने की संभावना है। आप धन संचय करने में भी सफल रहेंगे। धीरे-धीरे धन का प्रवाह बढ़ेगा और दबाव कम हो जाएगा। लेकिन इस महीने आप खर्चों पर कंट्रोल जरूर करें।

कुंभ राशि- इस महीने की शुरुआत में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। ग्रहों के प्रभाव से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। लेकिन आपको बड़ी खरीदारी करने से बचना चाहिए वरना आप अपने आर्थिक बजट पर दबाव महसूस कर सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर हो सकती है।

मीन राशि- इस महीने की शुरुआत में आपके लिए ग्रहों की स्थिति थोड़ी विपरीत हो सकती हैं। परिवार में बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। इस माह के मध्य का समय कुछ सकारात्मक परिणाम ला सकता है। दूसरों पर भरोसा न करें। आय के स्रोत मिल सकते हैं, जिससे आपकी आमदनी अच्छी हो सकती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें