Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Janmashtami 2024 Samagri: Must include 5 things in Krishna Janmashtami puja, you will get a lot of blessings

जन्माष्टमी: पूजा में जरूर शामिल करें 5 चीजें, मिलेगा पुण्य ही पुण्य

  • Janmashtami 2024 Samagri List : जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा में कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना होता है। आइए जानते हैं ऐसी चीजें जिनके बिना भगवान श्री कृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 Aug 2024 05:51 PM
share Share

Janmashtami 2024 Samagri List : 26 अगस्त सोमवार को इस बार जन्माष्टमी पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। जन्माष्टमी पर अर्द्धरात्रि मेंं सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही अष्टमी तिथि ओर रोहिणी नक्षत्र भी होगा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। कई बार ऐसा होता है कि यह दोनों संयोग एक साथ नहीं बन पाते। इस बार भी उदया तिथि में श्री कृष्ण जी की जन्म की तिथि और नक्षत्र एक साथ नहीं मिल रहे हैं। अर्द्धरात्रि में अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र एक साथ मिल जाने से जयन्ती योग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन व्रत 26 अगस्त सोमवार को माना जायेगा। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा में कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना होता है। आइए जानते हैं ऐसी चीजें जिनके बिना भगवान श्री कृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है।

जन्माष्टमी की पूजा में जरूर शामिल करें 5 चीजें

1- तुलसी कि पत्तियां: भगवान श्री कृष्ण नारायण के ही अवतार हैं। मान्यता है कि बिना तुलसी कि पत्तियों के प्रभु भोग स्वीकार नहीं करते। इसलिए जन्माष्टमी से पहले से तुलसी कि पत्तियां तोड़कर रख लें। कहते हैं जन्माष्टमी के दिन तुलसी नहीं तोड़ा करते।

2- माखन-मिश्री: कन्हा जी के बाल स्वरूप को प्रसन्न करने के लिए माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है। भगवान कृष्ण को माखन बहुत प्रिय है। इसलिए जन्माष्टमी के शुभ मौके पर प्रभु को माखन मिश्री का भोग लगाएं।

3- मोर पंख: भगवान श्री कृष्ण के मुकुट पर मोर पंख शोभयमान है। प्रभु को मोर पंख अति प्रिय है। इसलिए पूजा के दौरान कृष्ण जी के मुकुट या आस-पास मोर पंख जरूर रखें।

4- पंचामृत: श्री कृष्ण कि पूजा में भोग या अभिषेक के लिए पंचामृत का इस्तेमाल किया जाता है।

5- गंगाजल- चाहे किसी भी तरह की पूजा-पाठ हो, हिन्दू धर्म में गंगाजल शुद्ध और पवित्र माना जाता है, जिसके बिना पूजा अधूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें