Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़In which countries will the lunar eclipse on 18 September be visible Know Chandra Grahan will be seen in India or not

18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण किन देशों में आएगा नजर? जानें भारत में दिखेगा या नहीं

  • Lunar eclipse time in India: पितृ पक्ष के पहले दिन साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। जानें यह ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं व किन देशों में देखा जा सकेगा-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 Sep 2024 02:00 PM
share Share

Chandra grahan timing in india: साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगेगा। 18 सितंबर से ही पितृ पक्ष प्रारंभ हो रहे हैं। पितृ पक्ष के पहले दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी है। नासा की वेबसाइट के अनुसार, यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में नजर आएगा। खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए यह दिन काफी खास है, लेकिन भारत में इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। जानें भारत में क्यों नजर नहीं आएगा चंद्र ग्रहण व किन देशों में देखा जा सकेगा-

भारत में 18 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा- नासा की वेबसाइट के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिस समय यह चंद्र ग्रहण लगेगा उस समय भारत में सुबह होगी, इस वजह से इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान मीन राशि में राहु व चंद्रमा ग्रहण योग भी बनाएंगे। ग्रहण योग का कन्या व मीन राशि पर सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

किन देशों में नजर आएगा चंद्र ग्रहण- इस चंद्र ग्रहण को नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका व साउथ अफ्रीका के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।

भारत में चंद्र ग्रहण का समय- भारतीय समयानुसार, यह उपछाया चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर प्रारंभ होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 05 घंटे 04 मिनट की है।

क्या भारत में सूतक काल होगा मान्य- भारत में चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा, जिसके कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पूर्व से मान्य होता है। सूतक काल के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें