Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Sun Transit in Virgo Rashifal Surya Kanya Gochar These 8 Zodiac Signs will get positive results

Sun Transit: 17 सितंबर को सूर्य का कन्या गोचर, मेष समेत इन 8 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

  • Horoscope Sun Transit in Virgo: सूर्य भाद्रपद मास में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सितंबर में सूर्य का कन्या गोचर होगा। खास बात यह है कि कन्या राशि में पहले से ही केतु संचरण कर रहे हैं, ऐसे में कन्या राशि में सूर्य व केतु की युति बनेगी।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 10 Sep 2024 06:45 AM
share Share

Horoscope Surya Rashifal in Kanya Rashi: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस समय सूर्य अपनी स्वराशि सूर्य में विराजमान हैं। सूर्य के सिंह राशि से निकलने के बाद कन्या राशि में गोचर होगा। कन्या राशि में पहले से ही केतु विराजमान हैं। केतु कन्या राशि में 2025 तक संचरण करेंगे। जिस दिन सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं उस दिन संक्रांति मनाई जाती है। ऐसे में सूर्य का कन्या गोचर, कन्या संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य के कन्या गोचर का प्रभाव आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ, इसका आकलन जन्मकुंडली में सूर्य की स्थिति पर निर्भर करता है। जानें सूर्य कन्या राशि में कब गोचर करेंगे और किन राशियों को देंगे शुभ परिणाम-

ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 17 सितंबर 2024, मंगलवार को सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के कन्या गोचर से कुछ राशियों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जानें सूर्य गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

पंडित दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार, सूर्य के कन्या गोचर से 8 राशियां सीधे तौर पर प्रभावित होंगी। इन राशियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। मेष व वृषभ राशि वालों की मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। वर्कप्लेस पर किसी प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा मिथुन, सिंह, कर्क राशि वालों को सूर्य गोचर का लाभ मिलेगा। इस अवधि में आप सफलता हासिल करेंगे। वृश्चिक, धनु व मकर राशि वालों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

अक्टूबर में सिंह कब करेंगे गोचर: अक्टूबर में सूर्य कन्या राशि से निकलेंगे। 17 अक्टूबर को सिंह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के तुला गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी, कुछ राशियों को शुभ परिणाम तो कुछ राशियां सामान्य फल प्राप्त करेंगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें