कुंभ राशि में सूर्य का गोचर इन राशियों के लिए शुभ, भाग्य का मिलेगा साथ
- Sun Transit In Aquarius : ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। 12 फरवरी 2025 को सूर्य देव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Sun Transit In Aquarius : ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। 12 फरवरी 2025 को सूर्य देव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में जाने को संक्रान्ति कहते हैं। संक्रान्ति प्रत्येक माह में पड़ती है। सभी संक्रान्ति महत्वपूर्ण होती हैं। सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि- सूर्य के गोचर से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप निराशावादी मानसिकता को काबू में लाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में नई दिशा में ध्यान केंद्रित करें। कारोबार के लिहाज से यह समय अच्छा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर अच्छा वातावरण रहेगा, रुका हुआ पैसा मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोग खत्म होंगे। आर्थिक तंगी से विचलित होने सें बचें। आमदनी सामान्य रहेगी।परिवार के साथ कहीं तीर्थ स्थान पर जाने का अवसर पड़ सकता है। छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ रह सकता है। आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अपने काम पर ध्यान दें, मेहनत करें, लाभ होगा। लेन-देन के मामलों को पहले निपटाएं। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।