Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Sun In Pisces Rashifal Surya Meen Rashi Mein Effects

1 माह तक सूर्य रहेंगे मीन राशि में, इन राशियों को होगा लाभ तो ये राशि वाले रहें सावधान

  • सूर्यदेव ने 14 मार्च को राशि परिवर्तन कर लिया है। सूर्य देव कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य 1 माह तक मीन राशि में रहेंगे। सूर्य के मीन राशि में रहने से सभी 12 राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 14 March 2025 03:06 PM
share Share
Follow Us on
1 माह तक सूर्य रहेंगे मीन राशि में, इन राशियों को होगा लाभ तो ये राशि वाले रहें सावधान

Horoscope Rashifal Sun Transit : सूर्य देव एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्यदेव ने 14 मार्च को राशि परिवर्तन कर लिया है। सूर्य देव कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य 1 माह तक मीन राशि में रहेंगे। सूर्य के मीन राशि में रहने से सभी 12 राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव के मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कार्यों में विघ्न-बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी। ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरतें। कुछ जातकों को विदेश में जॉब करने का ऑफर मिल सकता है। अचानक से खर्च बढ़ेंगे या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें और धन से जुड़े फैसले लेते समय कोई रिस्क न लें।

वृषभ राशि : तरक्की के अनगिनत अवसर मिलेंगे। सफलता की राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। सभी कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। हालांकि, आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। बिजनेसमैन को फंड कलेक्ट करने में देरी हो सकती है।

मिथुन राशि- इस अवधि में आपको कार्यों में अड़चन महसूस हो सकती है। अपने करियर गोल्स पर ध्यान दें। सफलता प्राप्त करने के लिए नए प्लान बनाएं। करियर में तरक्की के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। इस दौरान अपने खर्चों पर बहुत नियंत्रण रखें। बड़े अमाउंट में इनवेस्ट न करें। आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें। करियर ग्रोथ के लिए मेंटर या किसी अनुभवी की सलाह लेने में संकोच न करें।

कर्क राशि- कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है, लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए नई रणनीति बनाएं। इससे आपके सभी सपने साकार होंगे। बातचीत के दौरान अपने विचार बहुत स्पष्ट तरीके से व्यक्त करें। बिना रिसर्च किए निवेश न करें और आर्थिक मामलों में रिस्क लेने से बचें।

सिंह राशि- प्रोफेशनल लाइफ प्रभावित होगी। एकाग्रता की कमी महसूस होगी। कार्यों में मन नहीं लगेगा। पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मोटिवेटेड नजर आएंगे। यह नया फाइनेंसियल प्लान बनाने का परफेक्ट टाइम है। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें।

कन्या राशि- लाइफ में मुश्किलें बढ़ सकती है। इस दौरान आपको कोई भी डिसीजन लेने में कनफ्यूजन महसूस हो सकती है। कार्यों में देरी आएगी या किसी कार्य में अचानक से बाधा उत्पन्न हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। इस दौरान धन के लेन-देन से बचें। आर्थिक मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसला लें।

तुला राशि- प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव लाएंगे। इस दौरान आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कड़ी मेहनत और लगन से हर कार्य में अपार सफलता हासिल करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। बिजनेसमैन को पार्टनरशिप के साथ नया बिजनेस स्टॉर्ट करने का मौका मिल सकता है। अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

वृश्चिक राशि- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के लिए मेंटर या किसी अनुभवी की सलाह लेने में संकोच न करें। इस दौरान करियर और आर्थिक मामलों में चुनौतियां बढ़ेंगी। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों में देरी आएगी। सभी कार्य रुक-रुककर चलेंगे। धन के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

धनु राशि- इस दौरान अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। बिजनेस में तरक्की के लिए नया प्लान बनाएं। धैर्य बनाए रखें और समस्या का समझदारी से समाधान निकालें। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। इस अवधि में आपको अचानक से बढ़ने वाले खर्चों से भी निपटना होगा। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा रिस्क न लें। सोच-समझकर धन खर्च करें।

मकर राशि- भावनाओं में उतार-चढ़ाव आना संभव है। महत्वपूर्ण कार्य रुक-रुककर चलेंगे। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। परिवर्तनों से न घबराएं। ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरते और सभी कार्यों को बड़ी जिम्मेदारी से संभालें। आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। धन बचत करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगा।

कुंभ राशि- भावनाओं में उतार-चढ़ाव आना संभव है। महत्वपूर्ण कार्य रुक-रुककर चलेंगे। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। परिवर्तनों से न घबराएं। ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरते और सभी कार्यों को बड़ी जिम्मेदारी से संभालें। आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। धन बचत करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगा।

मीन राशि- लाभ होगा। इस दौरान आप पुरानी गलतियों से सीखकर लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए नई रणनीति बनाएं, लेकिन कार्यों के नकारात्मक परिणाम मिलने पर निराश न हों। इस दौरान व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कुछ जातकों को नई जॉब मिलने में देरी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:29 मार्च को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में दिखाई देगा?