Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Shukra Gochar 2024 Rashifal Venus Transit in Libra From September 18 these 3 zodiac signs will get money

18 सितंबर से इन 3 राशियों की पैसों से भरेगी तिजोरी, शुक्र का तुला गोचर बदलेगा समय

  • Shukra Gochar 2024 Rashifal: शुक्र सितंबर में अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। शुक्र कृपा से ये राशियां आर्थिक रूप से संपन्न होंगी। जानें शुक्र गोचर की लकी राशियां-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 Aug 2024 07:41 AM
share Share

Horoscope Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपदा, वैभव, ऐश्वर्य व मैरिड लाइफ का कारक माना गया है। जन्मकुंडली में शुक्र की उच्च स्थिति व्यक्ति को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है। शुक्र एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। शुक्र राशि परिवर्तन से ये राशियां अथाह धन-संपदा प्राप्त करेंगी। जानें शुक्र का तुला गोचर कब होगा और किन राशियों को होगा लाभ-

शुक्र का तुला गोचर कब होगा: शुक्र करीब एक साल बाद अपनी स्वराशि तुला 18 सितंबर 2024 को दोपहर 02 बजकर 04 मिनट पर गोचर करेंगे। शुक्र इस राशि में 12 अक्टूबर तक रहेंगे और 13 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे।

शुक्र का गोचर इन राशियों के लिए लाभकारी-

1. मकर राशि- शुक्र गोचर मकर राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपको नौकरी पेशा में उन्नति मिल सकती है। आप ऑफिस में नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे। करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। नई जिम्मेदारियों को लेने से सीनियर प्रभावित होंगे और भविष्य के प्रमोशन के दौरान इसका लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे। पिता के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

2. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी मैरिड लाइफ खुशहाल रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृ्द्धि होगी।

3. तुला राशि- शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। शुक्र गोचर के प्रभाव से आपको एक से ज्यादा सोर्स से धन लाभ हो सकता है। करियर से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। सिंगल जातकों का शादी-ब्याह तय हो सकता है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफे वाला रहने वाला है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें