Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Shani Margi Saturn margi after Diwali These 3 zodiac signs will get desired financial benefits

दिवाली बाद बदलेगी शनि की चाल: इन 3 राशियों को होगा मनचाहा धन लाभ, मिलेगी बड़ी उपलब्धि

  • Shani Margi Horoscope: दिवाली के बाद कुंभ राशि में शनि मार्गी होंगे। शनि की सीधी चाल कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। जानें शनि मार्गी से किन राशियों का चमकेगा भाग्य-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 30 July 2024 01:07 AM
share Share

Shani Margi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के न्यायाधीश शनि ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इतना ही नहीं समय-समय पर शनि की चाल में भी बदलाव होता रहता है, कभी शनि मार्गी (सीधी चाल) रहते हैं तो कभी वक्री। इस समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री अवस्था यानी उलटी चाल चल रहे हैं। शनि दिवाली बाद 15 नवंबर को कुंभ राशि में ही मार्गी होंगे। शनि की सीधी चाल का कुछ राशियों पर अत्यंत पॉजिटिव असर पड़ेगा। जानें शनि किन राशियों पर नवंबर में होंगे मेहरबान-

शनि कब मार्गी होंगे: शनि 15 नवंबर को शाम 08 बजकर 07 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे।

शनि मार्गी का प्रभाव: शनि सीधी चाल चलते हुए तीन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा शुभ फल प्रदान करेंगे।

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को शनि की सीधी चाल का खूब लाभ मिलेगा। यह आपके 9वें भाव में मार्गी होंगे। जिससे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस अवधि में आपके फंसे हुए धन की वापसी हो सकती है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए यह समय खुशियां लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति समृद्ध होगी। धन का आवक आपको प्रसन्नता दिलाएगा।

2. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि की मार्गी चाल शुभ परिणाम लेकर आएगी। शनि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में मार्गी होंगे। शनि के प्रभाव से आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आमदनी में इजाफा होने के संकेत हैं। कामकाज में विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर खुद दरवाजे पर दस्तक देंगे।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना फायदेमंद रहेगा। शनि की सीधी चाल आपके लिए आर्थिक लाभ लेकर आ रही है। आपको आय में वृद्धि व करियर में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें