Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope rashifal Surya nakshatra Parivartan gochar Sun Transit

आज से इन राशियों पर कृपा करेंगे सूर्यदेव

  • सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 June 2024 08:13 AM
share Share

22 जून को सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करके ही कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। 

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। 

दांपत्य जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मेहनत करने से कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

सिंह राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

लेन- देन कर सकते हैं। 

किसी भी तरह के निवेश के लिए समय काफी अच्छा है।

कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी, बस जरूरत है अधिक मेहनत करने की।

कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे।

व्यापार में लाभ होगा।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

कन्या राशि

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु राशि

नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ रहेगा।

वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

धन- लाभ होगा।

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें