Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Rashifal Solar Eclipse Surya Grahan Effects Future Predictions lucky zodiac signs

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, धनवान बनने के बनेंगे योग

  • साल का दूसरा सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर 2024, बुधवार को लगेगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह ग्रहण रात 09 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 03 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यह वलयाकार सूर्यग्रहण कुल 6 घंटे 04 मिनट का रहेगा।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, लाइव हिन्दु्स्तान टीमFri, 2 Aug 2024 08:10 PM
share Share

साल का दूसरा सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर 2024, बुधवार को लगेगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह ग्रहण रात 09 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 03 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। यह वलयाकार सूर्यग्रहण कुल 6 घंटे 04 मिनट का रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और न इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की चमकीली सतह चंद्रमा के कारण नहीं देती है, इस वजह से सूर्य ढक जाता है इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते हैं। सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिषय और धार्मिक महत्व होता है। साल के पहले सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, साल के अंतिम सूर्य ग्रहण से किन राशि वालों के जीवन में होंगे सकारात्मक बदलाव-

मेष राशि- 

भाग्य साथ रहेगा।

कोई नई योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभप्रद रहेगी। 

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।

नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि-  

किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।

आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं।

किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

अधिकारियों से संबंध ठीक रहेंगे।

आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। 

आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं। 

खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है।

सिंह राशि- 

संपत्ति के व्यापार आदि से लाभ होगा। 

यह सफलता का समय है, जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं।

आपको साझेदार से फायदा होगा।

रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे।

पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा।

मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है।

आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि- 

भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ होगा।

नई योजनाएं बनेंगी। 

यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।

अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे।

कारोबार के लिहाज से यह समय बहुत अच्छा है।

किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें