Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope Rashifal Shani sadesati shani controls these zodiac in 2025 predictions

2025 में शनि के कंट्रोल में रहेंगी ये राशियां, किन राशियों पर शनि साढ़ेसाती होगी खत्म

horoscope Rashifal Shani sadesati:आपको बात दें शनि का कंट्रोल 2023 में कुंभ राशि पर था। कुंभ राशि पर 17 जनवरी 2023 को शनि का गोचर हुआ था और फिर 2025 तक शनि मकर में ही रहेंगे।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 Aug 2024 12:04 AM
share Share

शनि ने इस साल 2024 में राशि परिवर्तन नहीं किया है। लेकिन साल 2025 में शनि राशि बदलेंगे, वक्री भी होंगे और नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। शनि के इस परिवर्तन से शनि साढ़ेसाती वालों का भी समीकरण बदलेगा। यहां आपको बता दें कि शनि अब मीन राशि में जाएंगे। 2025 में शनि गुरु की मान राशि में गोचर करेंगे। इस परिवर्तन से मीन राशि पर भी शनि का कंट्रोल आ जाएगा। इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला फेज शुरू होगा। इससे छुटकारा पाने के लिए मीन राशि को लंबा इंतजार करना होगा, क्योंकि इस राशि से साढ़ेसाती 2030 में खत्म होगी। इस दौरान किन राशियों पर शनि की साढेसाती शुरू होगी और किन राशियों पर शनि का कंट्रोल रहेगा, यानी शनि किस राशि में साढ़ेसाती और किस राशि में ढैया की स्थिति लाएंगे।  

आपको बात दें शनि का कंट्रोल 2023 में कुंभ राशि पर था। कुंभ राशि पर 17 जनवरी 2023 को शनि का गोचर हुआ था और फिर 2025 तक शनि मकर में ही रहेंगे। इसके बाद मकर, कुंभ, मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का कंट्रोल हो गया। इसके अलावा कर्क और वृश्चिक पर शनि की ढैया का प्रभाव है।

इन राशियों से हटेगा शनि का कंट्रोल

आपको बता दें कि मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती का कंट्रोल हट जाएगा। इस समय मकर पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण हैं। 2017 से 2025 तक का सफर इस राशि के लिए उतारचढ़ाव वाला रहा। अब गुरुकी राशि मीन में शनि के आ जाने से इस राशि के लोगों को भी बहुत अधिक लाभ होगा। इ

कुंभ राशि के लोगों को भी 2028 में मिलेगी मुक्ति

शनि की साढ़ेसाती से कुंभ राशि के लोगों को फरवरी 2028 में मुक्ति मिलेगी।इस के अलावा मेष राशि पर भी साल 2025 से शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। यह मई 2032 तक रहेगी।

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें