Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope rashifal mercury transit in leo budh rashi parivartan gochar singh rashi mein

4 सितंबर से इन राशियों पर कृपा करेंगे बुध देव, चमकेगा भाग्य का सितारा

  • Mercury Transit In Leo Horoscope Rashifal : बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। 4 सितंबर को बुध देव कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 Aug 2024 12:26 PM
share Share

Mercury Transit In Leo Horoscope Rashifal : बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। 4 सितंबर को बुध देव कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के सिं राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। आइए जानते हैं, बुध के सिंह राशि में प्रवेश करने से किन राशियों का चमकेगा भाग्य-

मेष राशि- 

संपत्ति से आय में वृद्धि होगी।

माता से धन की प्राप्ती हो सकती है।

कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। 

नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। 

आय में वृद्धि होगी।

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं, अफसरों का सहयोग मिलेगा।

आय में वृद्धि होगी, वाहन सुख में वृद्धि संभव है। 

मिथुन राशि- 

भवन सुख का विस्तार होगा। 

मात-पिता का सहयोग मिलेगा।

वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। 

पठन-पाठन में रुचि रहेगी।

शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। 

संतान सुख में वृद्धि होगी।

आय में वृद्धि होगी।

नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।  

सिंह राशि- 

आत्मवश्विास में वृद्धि होगी।

कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। 

नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है।

स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।

अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मानसिक शांति रहेगी।

नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है। 

आय में भी वृद्धि होगी।

स्थान परिवर्तन भी संभावित है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें