Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Rashifal 8 July 2024 daily bhavishyafal lucky and unlucky zodiac signs today

Rashifal : 8 जुलाई को इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, शिवजी की कृपा से धन-धान्य का भरेगा भंडार

  • Horoscope Rashifal 8 July 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दस्तान, नई दिल्लीSun, 7 July 2024 06:47 PM
share Share

Horoscope Rashifal 8 July 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 8 जुलाई 2024 को सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन शिवजी की पूजा-आराधना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,सोमवार के दिन शिवजी की पूजा करने से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। भोलेनाथ अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शिव आराधना से भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 8 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 8 जुलाई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि : आज मेष राशि वाले करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। मैरिड लोगों को ऑफिस रोमांस से दूर रहना चाहिए। व्यापार में विस्तार होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आज आप दान-पुण्य के कार्यों में भी धन खर्च कर सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की के नए अवसर लाएगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। ऑफिस में कार्यों की चुनौतियों से निपटने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। विद्यार्थियों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भाई-बहन से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करें। आज आप पार्टनर के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।

मिथुन राशि : आज मिथुन राशि वालों के जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रहेगी। करियर में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आज कुछ जातकों को धन को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। ऑफिस मैनेजमेंट में अपनी सकारात्मक छवि बरकरार रखें। ऑयली और जंक फूड के सेवन से परहेज करें। घर का खाना खाएं। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे।

कर्क राशि : आज कर्क राशि वालों की रोमांटिक लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। सिंगल जातकों को प्रपोजल का पॉजिटिव फीडबैक मिलेगा। कुछ लोगों के रिलेशनशिप को पैरेंट्स का अप्रूवल मिल सकता है। आज आपको आय के नवीन स्त्रोतों से धन लााभ होगा। निवेश के कई अवसर मिलेंगे। अटका हुआ धनव वापस मिलेगा। हालांकि, धन बचत जरूर करें। आज ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। चैलेंजिंग टास्क को कॉन्फिडेंस के साथ हैंडल करें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें।

सिंह राशि : आज रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। करियर में उन्नति के अनगिनत अवसर मिलेंगे। हालांकि, महत्वपूर्ण कार्यों को कंपलीट करने के लिए ऑफिस में ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। आर्थिक मामलों में दिन काफी अच्छा है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का कड़ाई से पालन करें।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। रिलेशनशिप में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के मूड स्विंग के चलते परेशानियां बढ़ेंगी, लेकिन क्रोध से बचें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें और साथी का ख्याल रखें। आज आपको आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी बरतनी होगी। लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स बनाएं। धन बचत करें। लग्जरी आइटम्स की खरीदारी के लिए बड़े अमाउंट में धन खर्च न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्टिविटी में शामिल हों।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। हालांकि, आज साथी से वैचारिक मतभेद संभव है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। साथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। रिलेशनशिप में किसी तीसरे का दखल ज्यादा बढ़ने न दें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसरों पर नजर रखें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चे नियंत्रित होंगे। व्यापार में विस्तार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ साबित होगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। कुछ लोगों के रिलेशनशिप को पैरेंट्स सपोर्ट करेंगे। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति में दिलचस्पी बढ़ सकती है।ऑफिस मीटिंग में अपने आइडियाज को खुलकर शेयर करें। करियर ग्रोथ के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। आज आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना होगा। स्मोकिंग और एल्कोहल के सेवन से परहेज करें।

धनु राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा। साथी से भरपूर प्यार लुटाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कई बड़े बदलाव होंगे। ऑफिस में आपको टैलेंट का प्रदर्शन करने का कई अवसर मिलेगा। क्लाइंट आपके कार्यों का पॉजिटिव फीडबैक देंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। कुछ जातक सोच-समझकर स्टॉक मार्केट, ट्रेड या नए बिजनेस में इनवेस्ट कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक-ठाक रहेगा, बस ऑयली फूड के सेवन से परहेज करें।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। रिश्तों में तकरार बढ़ सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। हालांकि, बातचीत के जरिए समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। आज कुछ जातकों के रिलेशनशिप को पैरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में खुशियां आएंगी। ऑफिस में कार्यों की चुनौतियां बढ़ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें। करियर से जुड़े डिसीजन सोच-समझकर लें। धन लाभ के नए अवसरों पर नजर रखें। आज आपको इंकम के नए सोर्स से धन लाभ होगा। सेहत पर ध्यान देना होगा। यात्रा के दौरान मेडिकल किट अपने साथ रखें।

कुंभ राशि : आज कुंभ राशि वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे। ऑफिस के कार्यों में बहुत सावधानी बरतना होगी। आपको कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कुछ जातक टॉक्सिक रिलेशन से बाहर निकलने का प्लान बना सकते हैं। आज आप अपने करियर गोल्स को लेकर महत्वकांक्षी नजर आएंगे। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। उनके साथ डिनर का प्लान बनाएं या लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। सिंगल जातकों की ट्रैवलिंग या फैमिली फंक्शन के दौरान किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मैरिड लोगों को लाइफ में किसी तीसरे के दखल से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। इसका असर आपके परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है। कार्यों में लापरवाही न बरतें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स बनाएं। सोच-समझकर धन खर्च करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें