बुध, शुक्र और मंगल की चाल बदलने से इन राशियों को होगा लाभ
- ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण कहा जाता है। ग्रहों की चाल बदलने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण कहा जाता है। ग्रहों की चाल बदलने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आने वाले कुछ दिनों में बुध, शुक्र और मंगल की चाल बदलने वाली है। 22 अगस्त को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 25 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 26 अगस्त को मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध, शुक्र और मंगल की चाल बदलने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं बुध, शुक्र और मंगल की कृपा से किन राशियों को होगा लाभ....
मेष राशि-
भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ होगा।
नई योजनाएं बनेंगी।
यह समय आपके लिए अच्छा है।
अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे।
यह समय कारोबार के लिहाज से अच्छा है।
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि-
किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।
आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकते हैं।
किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
संचित धन में में कमी आएगी।
अधिकारियों से संबंध ठीक रहेंगे।
आप भू-संपत्ति का सौदा कर सकते हैं।
खरीद-बिक्री में आपको लाभ हो सकता है।
सिंह राशि-
संपत्ति के व्यापार आदि से लाभ होगा, यह सफलता का सप्ताह है, जो चाहेंगे वही कार्य पूरा होने के योग हैं।
आपको साझेदार से फायदा होगा।
रोजमर्रा के काम फायदा देने वाले होंगे।
पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिलेगा।
मान सम्मान में वृद्धि होगी।
आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है।
आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।