Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mercury Transit in Libra September Budh Gochar Rashifal Which 6 zodiac signs will get auspicious results

बुध का कन्या राशि में गोचर, पंडित जी से जानें मकर समेत किन 6 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

  • Rashifal Budh Gochar in Kanya Rashi: बुध सितंबर में अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे। बुध के कन्या राशि में आने से कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें पंडित दिवाकर त्रिपाठी से किन राशियों के लिए बुध गोचर की अवधि रहेगी लाभकारी-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 Sep 2024 10:23 AM
share Share

Mercury Transit in Libra Horoscope: बुद्धि, व्यापार व मित्र आदि का कारक बुध एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध किसी भी राशि में करीब 21 दिन तक संचरण करते हैं और फिर दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। सितंबर में बुध एक नहीं बल्कि दो बार अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। बुध का पहला राशि परिवर्तन 04 सितंबर को होगा। 04 सितंबर को बुध सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 23 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे।

 बुध कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं। ऐसे में बुध का कन्या गोचर सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। हालांकि कुछ राशियों को बुध के कन्या गोचर के विशेष लाभ होगा। जानें ज्योतिषाचार्य दिवाकर त्रिपाठी से किन राशियों को बुध के कन्या राशि में आने से मिलेंगे लाभकारी फल-

बुध का कन्या गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी-

आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 23 सितंबर 2024, दिन सोमवार को सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर बुध का सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर होगा। बुध के कन्या गोचर का वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, धनु व मकर राशि वालों को विशेष लाभ होगा। बुध के प्रभाव से इन राशियों से जुड़े लोगों को नौकरी पेशा में तरक्की मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से आप अच्छी स्थिति में रहेंगे। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

बुध का सिंह गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी- पंडित दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार, बुध का सिंह गोचर 6 राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। 

अक्टूबर में बुध कब करेंगे गोचर- द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 10 अक्टूबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें