Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mercury Transit in Leo and Virgo Budh Rashi Parivartan September 2024 Budh Gochar Rashifal

सितंबर में बुध दो बार बदलेंगे राशि, पंडित जी ने बताया किन राशियों को मिलेंगे अच्छे रिजल्ट

  • Budh Rashi Parivartan September 2024: बुध सितंबर में सूर्य की राशि के साथ अपनी स्वराशि में प्रवेश करेंगे। इस महीने बुध एक नहीं बल्कि दो बार अपनी राशि बदलेंगे, जिसका मानव जीवन के साथ देश-दुनिया पर प्रभाव पड़ेगा। जानें बुध गोचर किन राशियों के लिए शुभ-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 4 Sep 2024 02:07 PM
share Share

Budh Gochar September Horoscope:  सितंबर का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज के खास है। इस महीने कई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे, जिसमें ग्रहों के राजकुमार बुध भी शामिल हैं। बुद्धि व व्यापार के कारक बुध सितंबर में एक नहीं बल्कि दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। पहली बार सूर्य की सिंह राशि तो दूसरी बार में कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के सितंबर में दो बार गोचर करने से कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

बुध 4 सितंबर को दिन में 10 बजकर 30 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सिंह राशि में बुध 22 सितंबर तक रहेंगे, फिर 23 सितंबर 2024, सोमवार को सुबह 09 बजकर 30 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जानें सितंबर में बुध का डबल गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी-

हरतालिका तीज व्रत का उद्यापन कब करना चाहिए? पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया है विधान

ज्योतिषाचार्य दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार, बुध के सिंह गोचर से वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला, धनु व कुंभ राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जबकि बुध के कन्या गोचर से वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, धनु व मकर राशि वालों को लाभकारी परिणाम मिलेंगे। वृषभ व मिथुन राशि वालों को बुध के दोनों गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। बुध मिथुन व कन्या राशि के स्वामी हैं। इस तरह से बुध अपनी स्वराशि में आएंगे। बुध गोचर के प्रभाव से इन राशियों को करियर, वित्त, सेहत व व्यापार में सकारात्मक रिजल्ट प्राप्त होंगे। इस अवधि में कार्यों में सफलता मिलेगी।

बुध तुला राशि मे कब करेंगे गोचर- 10 अक्टूबर को बुध कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के तुला राशि में आने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें