Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mercury Transit August Budh Gochar rashifal

रक्षाबंधन के बाद बुध गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, आप भी जानें

  • Mercury Transit Horoscope August: अगस्त में बुध चंद्रमा की राशि में गोचर करेंगे। कुछ दिन चंद्रमा के घर रहने के बाद फिर बुध सूर्य के घर जाएंगे और फिर अपनी स्वराशि में प्रवेश कर जाएंगे। जानें बुध गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSat, 17 Aug 2024 03:03 AM
share Share

Rashifal Budh Gochar in Kark Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। बुद्धि, ज्ञान व व्यापार के कारक बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं। 22 अगस्त को सुबह 06 बजकर 22 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को बुध सिंह राशि में फिर से गोचर करेंगे। 23 सितंबर को बुध सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह से बुध एक महीने में तीन बार अपनी राशि बदलेंगे। बुध का कर्क गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा लेकिन कुछ राशियों के लिए यह बहुत लाभकारी रहने वाला है। इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 19 अगस्त 2024 को है। ऐसे में बुध का गोचर राखी के त्योहार के बाद होगा। जानें बुध का कर्क गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी-

1. कन्या राशि- बुध गोचर से कन्या राशि वालों को बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। नौकरी पेशा में अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। अगर आप किसी इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं तो आपको सफलता हासिल होगी। व्यापारियों के लिए यह अवधि लाभकारी रहेगा। धन की स्थिति सुधरेगी। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस अवधि में आप कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।

2. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को बुध गोचर से अच्छे रिटर्न की प्राप्ति होगी। किसी निवेश का भरपूर लाभ मिलेगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। नए सोर्स से धन का आगमन होगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवन आनंददायक रहेगा। कर्ज उतरने से मानसिक तनाव दूर होगा। निवेश के लिए यह समय अच्छा है।

3. कुंभ राशि- बुध गोचर से कुंभ राशि वालों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। यह अवधि आपकी लाइफ में पॉजिटिव बदलावों के साथ अच्छे रिजल्ट लेकर आएगी। यात्रा में लाभ होगा। किसी लंबित कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। आकस्मिक धन लाभ के साथ कोई सुखद समाचार मिल सकता है। बिजनेसमैन के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें