Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mars Transit Mangal Rashifal movement of Mars will create tension among 3 zodiacs

Mangal की चाल मचाएगी खूब हलचल, कुंभ समेत 2 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

  • Horoscope Mars Transit Mangal Rashifal : ग्रहों के सेनापति मंगल अगले 43 दिन तक शुक्र की राशि में ही रहेंगे। वृषभ राशि में मंगल का गोचर कुछ राशियों की किस्मत बदल सकता है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिंदुस्तानSun, 14 July 2024 12:37 AM
share Share

Horoscope Mars Transit Mangal Rashifal, मंगल गोचर : मंगल इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं, जिन्होंने 12 जुलाई के दिन ही राशि परिवर्तन किया है। ग्रहों के सेनापति मंगल अगले 43 दिन तक शुक्र की राशि में ही रहेंगे। वृषभ राशि में मंगल का गोचर होने से कुछ राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं लेकिन कुछ के लिए बुरा समय भी शुरू हो सकता है। मंगल का अगला राशि परिवर्तन मिथुन राशि में होगा। आइए जानते हैं मंगल की चाल पलटने से किन राशियों को जीवन में मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं-

 

ये भी पढ़े:16 जुलाई से 1 महीने तक सोने जैसा चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, जब करेंगे सूर्य गोचर

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए वृषभ राशि में मंगल का गोचर बहुत फायदेमंद नहीं माना जा रहा है। करियर में कलीग्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। बेवजह का स्ट्रेस लेने से बचें।

कर्क राशि

मंगल का वृषभ राशि में गोचर करना कर्क राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में बदलाव आ सकता है। नेगेटिव फील कर सकते हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत भी खराब हो सकती है। आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़े:125 दिन बाद शनि की बदलेगी चाल, सिंह समेत 2 राशियों की लाइफ होगी राजा समान

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ नहीं माना जा रहा है। आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर में कलीग्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। काम पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें