Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mars Transit Mangal Rashifal: Luck of 3 zodiacs will shine from 26th August, money will rain for 54 days

26 अगस्त से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, 54 दिन तक जमकर बरसेगा पैसा

  • Horoscope Mars Transit Mangal Rashifal : मंगल की जब शुभ दृष्टि पड़ती है तब व्यक्ति को काम-कारोबार में जबरदस्त प्रॉफिट मिलता है। कुछ ही दिनों में मंगल राशि बदलने वाले हैं, जिससे मेष समेत 2 राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानWed, 7 Aug 2024 12:26 AM
share Share

Horoscope Mars Transit Mangal Rashifal : 9 ग्रहों में सिर्फ मंगल ही वह ग्रह हैं, जिन्हें ग्रहों के सेनापति का दर्जा प्राप्त है। वक्त-वक्त पर मंगल की चाल में परिवर्तन होता रहता है। मंगल की स्थिति जब मजबूत होती है या शुभ दृष्टि पड़ती है तब व्यक्ति को काम-कारोबार में प्रॉफिट के साथ मान-सम्मान भी खूब मिलता है। मंगल इस समय शुक्र की राशि में बैठे हैं, जो जल्द ही बुध की राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मंगल का गोचर 26 अगस्त के दिन मिथुन राशि में होगा। इस राशि में मंगल 19 अक्टूबर तक विराजने वाले हैं। आइए जानते हैं मंगल के मिथुन गोचर से किन राशियों की किस्मत सूर्य जैसी चमक सकती है-

ये भी पढ़े:100 दिन बाद शनि कुंभ में होंगे मार्गी, 3 राशियों पर होगी धन की बरसात

तुला राशि

मंगल का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को मंगल के गोचर से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें।

ये भी पढ़े:आने वाले 19 दिन 3 राशियों के लिए वरदान से कम नहीं, शुक्र की चाल से होगी धन-वर्षा

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को मंगल ग्रह के मिथुन राशि में गोचर करने से भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा। इस दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की सुख शांति भी बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें