Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mars Transit in Gemini August Mangal gochar These 3 zodiac signs will earn a lot of money from 26 August

डेढ़ साल बाद मंगल की मिथुन राशि में एंट्री, 26 अगस्त से ये 3 राशियां कमाएंगी धन

Mars Transit in Gemini August: मंगल एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। करीब डेढ़ साल बाद मंगल का बुध की राशि मिथुन में गोचर होने जा रहा है। जानें मंगल का मिथुन गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 15 Aug 2024 01:51 AM
share Share

Mangal Gochar 2024 August: ग्रहों के सेनापति मंगल करीब 18 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस समय मंगल वृषभ राशि में विराजमान हैं। वृषभ राशि में मंगल की गुरु के साथ युति भी बन रही है। 26 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 40 मिनट पर मंगल वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद मंगल का कर्क गोचर अक्टूबर में होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल किसी भी राशि में करीब 45 दिन रहते हैं। इस तरह से मंगल को एक राशि चक्र पूरा करने में करीब डेढ़ साल का समय लगता है। मंगल के मिथुन गोचर से कुछ राशियों को जीवन में आर्थिक उन्नति व संपन्नता मिलेगी। मंगल गोचर जीवन में खुशियां लेकर आएगा। 

जानें मंगल के मिथुन राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-

1. मेष राशि- मंगल गोचर मेष राशि वालों के लिए अच्छे रिजल्ट लेकर आएगा। मंगल आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास, साहस व पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे और आपका दबदबा कायम रहेगा। करियर में पदोन्नति व आय में वृद्धि के योग हैं। व्यापारियों को विस्तार के साथ अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है।

2. तुला राशि- मंगल राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। मंगल का गोचर आपके नवम भाव में होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धन कमाने के नए सोर्स सामने आएंगे। रोजगार की तलाश करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से कुछ अटके हुए काम बन सकते है। नौकरी में नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

3. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए मंगल गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। मंगल मीन राशि के चतुर्थ भाव में रहेंगे, जिससे भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव होगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। ऑफिस में नया रोल या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के योग हैं। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें