Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope mangal gochar in gemini mars transit these 3 zodiac signs will be rich from 26 august 2024

बुध की राशि में मंगल की एंट्री, 26 अगस्त से इन 3 राशियों की सुख-संपदा में होगी वृद्धि

  • Mangal Gochar in Gemini Horoscope: मंगल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन यानी 26 अगस्त 2024 को बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। मंगल गोचर से कुछ राशियों को सुख-संपदा व सौभाग्य की प्राप्ति होगी। जानें मंगल गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 19 Aug 2024 11:25 PM
share Share

Mangal Gochar 2024 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल गोचर काफी महत्वपू्र्ण माना गया है। ग्रहों के सेनापति मंगल साहस, ऊर्जा व पराक्रम के कारक हैं। 26 अगस्त 2024 को मंगल बुध की राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल का मिथुन राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, जबकि कुछ राशियों के लिए यह अशुभ रहने वाला है। मंगल के मिथुन गोचर से तीन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 26 अगस्त को ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा। जानें जन्माष्टमी के दिन मंगल गोचर किन राशियों के रहेगा सौभाग्यशाली-

मेष राशि- मंगल मेष राशि के स्वामी हैं। ऐसे में मंगल गोचर मेष राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। इस अवधि में आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। घरेलू सुख बढ़ेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। रोजगी रोजगार में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना है। यह अवधि में आपको धन लाभ होगा। व्यापार में विस्तार होगा। यह समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा।

कन्या राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। करियर में अच्छी तरक्की मिल सकती है। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। आपका जीवन सुखमय रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें