Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mangal Gochar Auust Mars Transit rashifal happiness will return to these 4 zodiac signs

शुक्र की राशि में मंगल की एंट्री, 26 अगस्त तक इन 4 राशियों की लौट आएंगी खुशियां

  • Mangal Rashi Parivartan 2024: मंगल इस समय शुक्र की राशि में मौजूद है। सावन भर शुक्र की राशि में रहने के बाद मंगल का बुध की राशि में प्रवेश होगा। जानें मंगल का शुक्र के घर जाना किन राशियों के रहेगा लाभकारी-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दु‍स्तान टीमThu, 25 July 2024 01:29 AM
share Share

Mangal Gochar Horoscope: ग्रहों के सेनापति मंगल इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। मंगल ने वृषभ राशि में 12 जुलाई को शाम 07 बजकर 12 बजकर मिनट पर प्रवेश किया था और इस राशि में 26 अगस्त 2024, सोमवार को दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद मंगल कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। मंगल का राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकि कुछ राशियों के जीवन में शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें मंगल गोचर से किन लोगों की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार-

1. मेष राशि- मंगल मेष राशि के पहले और आठवें भाव का स्वामी है। यह मेष राशि के जातकों के दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस अवधि में आप अप्रत्याशित लाभ की उम्मीद कर सकते हैं और अच्छा पैसा कमाने के लिए उत्साहित रहेंगे। इसके अलावा आपका धन का प्रवाह अच्छा रहेगा और बहुत सारा पैसा बचाने में सक्षम होंगे।

2. वृषभ राशि- मंगल वृषभ राशि के सातवें और बारहवें भाव का स्वामी है। इस बार यह वृषभ राशि के जातकों के प्रथम भाव में गोचर कर रहा है। व्यापारियों को इस अवधि में मुनाफा होगा। आर्थिक मोर्चे की बात करें तो आप धन कमाने में सफल रहेंगे। इतना ही नहीं आप पैसा भी बचा पाएंगे।

3. सिंह राशि- मंगल सिंह राशि के चतुर्थ और नवम भाव का स्वामी है। यह सिंह राशि के जातकों के दसवें भाव में गोचर चल रहा है। इस अवधि में आप धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे और जीवन में कई सुख सुविधाएं मिल सकती हैं। बड़े आर्थिक लाभ की संभावना है। हालांकि इस अवधि में आप धन संचय करने में मुश्किलों का सामना करेंगे।

4. वृश्चिक राशि- मंगल वृश्चिक राशि के पहले और छठे भाव का स्वामी है। यह वृश्चिक राशि के जातकों के सातवें भाव में गोचर कर रहा है। व्यवसायी व्यक्ति इस अवधि के दौरान लाभ कमा सकते हैं और उनकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चों की स्थिति भी बनी रहेगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें